मनोरंजन
Air strike on Pakistan, All India Cine Workers Association, Bollywood Celebs, Government of India, India's air strike, Indian Air Force, Indian Army, Modi Government, Operation Sindoor, Pakistan, terrorist organization, आतंकी संगठन, ऑपरेशन सिंदूर, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन, पाकिस्तान, पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, बॉलीवुड सेलेब्स, भारत की एयर स्ट्राइक, भारत सरकार, भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना, मोदी सरकार
Shailendra Singh
0 Comments
Operation Sindoor पर बॉलीवुड सेलेब्स हुए गदगद, अनुपम खेर बोले- भारत माता की जय
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। इसकी सफलता पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स रिएक्शन देते हुए फैंस में उत्साह बढ़ा रहे हैं। कंगना रनौत, अनुपम खेर से लेकर रितेश देशमुख और चिरंजीवी जैसे कई सेलेब्स ने इस पर अपने विचार पेश किए हैं।
कंगना रनोट ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस। भारतीय सशस्त्र बलों ने एक सटीक मिशन, ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में 9 आतंकवादी शिविरों को निष्प्रभावी कर दिया गया। नया भारत।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने लिखा है, लड़ाकुओं की लड़ाई शुरू। जब तक मिशन पूरा नहीं होता, इसे नहीं रोका जाएगा। पूरा भारत आपके साथ है।

अनुपम खेर ने ऑफिशियल X प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर शेयर कर लिखा-भारत माता की जय।

वहीं, रितेश देशमुख ने लिखा-, जय हिंद की सेना। भारत माता की जय।

चिरंजीवी ने पोस्ट शेयर कर लिखा- जय हिंद।

मधुर भंडारकर ने पोस्ट शेयर कर कहा- हमारी दुआएं सेना के साथ हैं। एक देश, हम साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।

इन सेलेब्स ने भी दिया रिएक्शन



ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन की तरफ से भी ऑपरेशन सिंदूर पर भारत सरकार को समर्थन दिया गया है। एसोसिएशन की तरफ से की गई पोस्ट में लिखा गया है, भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई निर्णायक कार्रवाई के लिए उनके प्रति अपना अटूट समर्थन और आभार। पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर किया गया यह ऑपरेशन, पहलगाम हमले का दृढ़ जवाब था जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।




Post Comment