उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Indian Army, Jammu and Kashmir government, Jammu and Kashmir tourist places, Omar Abdullah, Omar Abdullah government, Omar government, Pahalgam attack, Pahalgam terror attack, terror attack, tourist places, आतंकी हमला, उमर अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला सरकार, उमर सरकार, जम्मू-कश्मीर पर्यटन स्थल, जम्मू-कश्मीर सरकार, पयर्टन स्थल, पहलगाम आतंकी हमला, पहलगाम हमला, भारतीय सेना
Shailendra Singh
0 Comments
जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के बाद उमर सरकार का बड़ा फैसला, 48 पर्यटक स्थल बंद
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश स्तब्ध है। इसी बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर में खुफिया सूचना के बाद 87 में से 48 पर्यटन स्थल बंद कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर उमर सरकार ने यह फैसला लिया है।
आतंकी हमलों की संभावना के बारे में खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटक स्थलों को बंद किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद घाटी में कुछ स्लीपर सेल सक्रिय हो गए हैं, उन्हें गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले में लगभग 14 लोग घायल हुए हैं। इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पहले पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। हालांकि, बाद में टीआरएफ ने सफाई दी थी कि हमले से हमारा कोई वास्ता नहीं हैं। इस हमले को अंजाम नहीं दिलाया। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे।
कश्मीर में पर्यटकों के लिए फिलहाल प्रमुख पर्यटक स्थल बंद
कश्मीर में सुरक्षा कारणों के कारण कई प्रमुख पर्यटक स्थल वर्तमान में पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। निम्नलिखित स्थलों पर स्थानीय और गैर-स्थानीय पर्यटकों के लिए जाने पर पाबंदी है:
- बांदीपोरा जिला- 1- गुरेज वैली: (स्थानीय पर्यटकों को छोड़कर बंद)
- बडगाम जिला- 2- युसमर्ग, 3- तोसा मैदान, 4- दूधपथरी
- कुलगाम जिला– 5- अहरबाल, 6- कौसरनाग
- कुपवाड़ा जिला- 7- बंगस घाटी, 8- करिवान देवर, 9- चंडीगाम
- हंदवाड़ा जिला– 10- बंगस वैली
- सोपोर जिला– 11- वुलर झील, 12-रामपोरा और राजपोरा, 13- चेयरहार, 14- मुंडजी-हमाम-मारकूट वाटरफॉल, 15- खम्पू, बोस्निया, विजीटॉप
- अनंतनाग जिला– 16- सन टेम्पल, मट्टन, 17- वेरीनाग गार्डन, 18- सिंथन टॉप, 19- मार्गण टॉप, 20- अकड़ पार्क
- बारामुला जिला– 21- हब्बा खातून पॉइंट (कव्नर), 22- बाबा ऋषि, 23- रिंगावली, 24- गोगलदारा, 25- बंदरकोट, 26- श्रुन्ज वाटरफॉल, 27- कमान पोस्ट, 28- नामब्लान वाटरफॉल, 29- इको पार्क, खादनियार
- पुलवामा जिला– 30- संगरवानी
- श्रीनगर जिला– 31- जामिया मस्जिद, नौहट्टा, 32- बादामवाड़ी, 33- राजोरी कदल, (होटल काना), 34- आली कदल (जेजे फूड रेस्टोरेंट), 35- आइवरी होटल, गांडताल (थीड), 36- पद्शापल रिजॉर्ट (फकीर गुजरी), 37- चेरी ट्री रिजॉर्ट (फकीर गुजरी), 38- नॉर्थ क्लिफ कैफे (अस्तनमार्ग, पैराग्लाइडिंग पॉइंट), 39- फॉरेस्ट हिल कॉटेज, 40- इको विलेज रिजॉर्ट, 41- अस्तनमार्ग व्यू पॉइंट, 42- अस्तनमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट, 43- मामनेठ और महादेव हिल्स (फकीर गुजरी के रास्ते), 44- बौद्ध मठ, हरवान, 45- दाचीगाम (ट्राउट फार्म से आगे), 46- स्तनपाना (कयामगाह रिसॉर्ट)
- गांदरबल जिला– 47- लछपात्री लेटरल, 48- हंग पार्क, 49- नरनाग।
पर्यटकों से अपील
यह प्रतिबंध सुरक्षा और प्रशासनिक उद्देश्यों से लगाया गया है। पर्यटकों से अपील की जाती है कि वे केवल उन जगहों पर जाएं जहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है और जो खुले हैं, यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन की अनुमतियों और विवरणों को देखें।



Post Comment