देश-दुनिया
राजनीति
Action on Bangladeshi infiltrators, Ahmedabad Police, Bangladeshi infiltrators, Bangladeshi infiltrators in Ahmedabad, Gujarat High Court, Gujarat News, Gujarat Police, अहमदाबाद पुलिस, अहमदाबाद में बांग्लादेशी घुसपैठिए, गुजरात पुलिस, गुजरात हाईकोर्ट, बांग्लादेशी घुसपैठिए, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एक्शन
Shailendra Singh
0 Comments
Gujarat News: अहमदाबाद में बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध निर्माण पर एक्शन शुरू, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में शाहआलम इलाके के पास चंडोला तालाब क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात पुलिस ने सोमवार रात से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। यहां 50 बुलडोजर और 36 डंपर को लगाया गया है। 2000 वर्ग गज में फैले एक आलीशान फार्महाउस ढहा दिया गया है। पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसओजी, साइबर क्राइम और एसआरपी की टीमें इलाके में तैनात हैं।
इसी बीच यह मामला गुजरात हाईकोर्ट पहुंच गया है। निवासियों ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि कानूनी प्रक्रिया और नियमों का पालन किए बिना तोड़फोड़ की जा रही है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि यहां रहने वालों के बांग्लादेशी होने का कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Amdavad Municipal Corporation (AMC) demolishes illegal settlements near Chandola lake
According to Sharad Singhal, Joint CP (Crime), a majority of Bangladeshis used to stay here. https://t.co/Ew1lzwsgnx pic.twitter.com/4sVzLJIT8l
— ANI (@ANI) April 29, 2025
दो दिनों में 890 संदिग्ध हिरासत में
बता दें कि पुलिस ने बीते दो दिन में इलाके से 890 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से 143 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पहलगाम हमले के बाद शुरू की गई।
हाईकोर्ट में आज सुनवाई की संभावना
गुजरात हाईकोर्ट में लगाई याचिका में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति गैरकानूनी विदेशी है या नहीं, इसका फैसला केवल फॉरेन ट्राइब्यूनल कर सकता है। इसके अलावा घर तोड़ने से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया गया और पुनर्वास की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई। याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट से मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की है। इस पर आज सुबह 11 बजे सुनवाई की संभावना है।
2000 गज के फार्महाउस को देख चौंके कमिश्नर
कार्रवाई के लिए पहुंचे पुलिस कमिश्नर एक जगह आकर चौंक गए, जब उन्होंने झुग्गियों के बीच 2000 वर्ग गज में फैला एक शानदार फार्महाउस देखा। जांच में पता चला कि यह आलीशान फार्महाउस लल्ला बिहारी नामक व्यक्ति का है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही लल्ला बिहारी फरार हो गया। इस अवैध फार्महाउस को गिरा दिया गया है।



Post Comment