उत्तर प्रदेश
राजनीति
CM Yogi, CM Yogi in Shahjahanpur, Ganga Expressway, Ganga Expressway in Shahjahanpur, Industrial Cluster, Industrial Cluster on Ganga Expressway, UP News, Yogi Adityanath, औद्योगिक कलस्टर, गंगा एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक कलस्टर, योगी आदित्यनाथ, शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे, शाहजहांपुर में सीएम योगी, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
सीएम योगी के औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने के ऐलान से युवाओं को मिलेगा रोजगार
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर 3.50 किमी लंबी नवनिर्मित हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। यहां पर दो और तीन मई को लड़ाकू विमानों की लैंडिंग कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद, आगरा एक्सप्रेसवे व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। इसके किनारे औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का फैसला 2019 के प्रयागराज कुंभ में लिया गया था। तय किया गया था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से प्रयागराज तक जोड़ा जाएगा। इसे वर्ष 2020 में कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद तेजी से कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। यह 594 किलोमीटर लंबा, सिक्स लेन एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रयागराज से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। भविष्य में इसे आठ लेन का किया जाएगा।

नवंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा कार्य
सीएम योगी ने बताया कि परियोजना के लिए 18,000 एकड़ भूमि किसानों से खरीदी गई है, जिसकी लागत 36,230 करोड़ रही। यूपीडा ने इस परियोजना में निवेश कर निर्माण कार्य कराया है। देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे के रूप में उभरते गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण चार पैकेजों में किया जा रहा है और इसका कार्य नवंबर, 2025 तक पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाकुंभ के दृष्टिगत मेरठ से हरिद्वार, काशी, पूर्वांचल, गाजीपुर, शक्तिनगर एवं सोनभद्र तक भी कनेक्टिविटी परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।
वहीं, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में आठ वर्षों की सेवा से लोगों की सोच बदली है। उत्तर प्रदेश में विकास का पहिया घूमा है। अन्य प्रांतों में भी लोगों की मांग है कि योगी जैसी सरकार हो। शाहजहांपुर को 12 से अधिक विकास कार्यों की सौगात दी जा चुकी है।

दो नवंबर को गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी
इसके अलावा मुख्य सचिव मनोज सिंह ने कहा कि 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज तक बना है। दो नवंबर को कार्य पूर्ण होने पर जनता के लिए लोकार्पण किया जाएगा। 36,230 करोड़ की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था द्वारा 30 वर्ष की गारंटी होगी।

कंक्रीट और सीमेंट की पांच किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी छह लेन की है। पट्टी के दोनों तरफ काफी चौड़ी पटरी है। जिसके बाद करीब ढाई मीटर चौड़ाई की ड्रेन और बाद में 10-10 मीटर चौड़ी दोनों तरफ रोड बनाई गई है। इमरजेंसी में होने वाली विमान लैंडिंग के दौरान वाहन दोनों तरफ बनाई गई इसी 10-10 मीटर चौड़ी सड़क से आ-जा सकेंगे। वाहन इस रोड को लांघकर पट्टी पर न चढ़ जाएं, इसके लिए ड्रेन बनी है।
ये रहे मौजूद
शाहजहांपुर के सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, डॉ. वीरविक्रम सिंह, अरविंद कुमार सिंह, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह, एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी आदि।



Post Comment