उत्तर प्रदेश
राजनीति
Akhilesh Yadav, Ambedkar Jayanti, Ambedkar Jayanti 2025, Baba Saheb Bhimrao Ambedkar, Baba Saheb Bhimrao Ambedkar Jayanti 2025, Bhimrao Ambedkar, BJP, Lucknow News, SP, UP News, अखिलेश यादव, अंबेडकर जयंती, अंबेडकर जयंती 2025, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भाजपा, भीमराव अंबेडकर, सपा
Shailendra Singh
0 Comments
अखिलेश यादव ने नीला गमछा पहन अंबेडकर मूर्ति पर चढ़ाए फूल, कार्यकर्ताओं ने लहराए PDA पोस्टर
लखनऊ: संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हजरतगंज स्थित प्रतिमा पर पहुंचकर अंबेडकर मूर्ति पर फूल चढ़ाए। वह लाल टोपी और नीला गमछा पहनकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को नेता जी का यह लुक खूब भाया। उन्होंने ‘जय अखिलेश, जय भीम’ के नारे लगाए। साथ ही पीडीए के पोस्टर भी लहराए गए।
"आज के दिन जब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को हम लोग याद कर रहे हैं तो यह संकल्प लेते हैं कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए हम लोग काम करेंगे।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/QUlWolb8c0
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 14, 2025
मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि आज के दिन जब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को हम लोग याद कर रहे हैं तो यह संकल्प लेते हैं कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए हम लोग काम करेंगे। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह वही लोग हैं, जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को नहीं मानते हैं। जो संविधान, लोकतंत्र को नहीं मानते। यह तमाम प्रबुद्धवादी वह लोग हैं, जिन्होंने सदियों से शोषण किया है।
"यह सेना भारतीय जनता पार्टी की है, प्रशासन के इशारे पर जिस तरह का नंगा नाच हुआ है, क्या आप कल्पना कर सकते हैं जान लेने की धमकी दे रहे हो। संविधान और कानून पर चलने वाले लोग क्या कर रहे हैं, जिम्मेदारी किसकी है?"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/jFwHkUBnwe
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 14, 2025
करणी सेना वाले मुद्दे पर भी बोले
सपा सुप्रीमो ने करणी सेना को भारतीय जनता पार्टी की सेना बताया। उन्होंने कहा कि यह सेना भारतीय जनता पार्टी की है। शासन-प्रशासन के इशारे पर जिस तरह का नंगा नाच हुआ है, क्या आप कल्पना कर सकते हैं, वे लोग जान लेने की धमकी दे रहे हों। संविधान और कानून पर चलने वाले लोग क्या कर रहे हैं, जिम्मेदारी किसकी है? साथ ही कहा कि गोली मारने का भारतीय जनता पार्टी का पुराना षड्यंत्र रहा है, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी गोली मारी गई, यह वो लोग हैं जो हिंसा पसंद करते हैं।



Post Comment