पीएम मोदी से संवाद में रायबरेली की महिला ने कह दी ऐसी बात, पूछा- क्‍या आपको चुनाव लड़ना है?

पीएम मोदी से संवाद में रायबरेली की महिला ने कह दी ऐसी बात, पूछा- क्‍या आपको चुनाव लड़ना है?

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में अपने आवास में ‘मुद्रा योजना’ के लाभार्थियों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान रायबरेली में बेकरी का उद्यम करने वाली महिला ने ऐसी बात कह दी कि प्रधानमंत्री को हंसी आ गई। उन्होंने पलटकर पूछा कि आपको भी चुनाव लड़ना है क्या?

प्रधानमंत्री मोदी से संवाद के क्रम में रायबरेली की महिला का नंबर आया तो सबसे पहले उसने मुद्रा लोन योजना शुरू करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद कहा कि आपके सहयोग से एमएसएमई विभाग काफी आगे बढ़ रहा है। उसके माध्यम से हम व्यापारियों को भी मदद मिल रही है। पहले किसी भी उद्योग के लिए लाइसेंस लेने में दिक्कतें होती थीं। लोन में काफी समस्या आती थी। अब वह समस्याएं दूर हुई हैं। हम आपसे वादा करते हैं कि आपका जो विकसित भारत का सपना है, हम मिलकर उसे पूरा करेंगे।

महीने का करीब ढाई से तीन लाख रुपये है टर्नओवर  

महिला की इस बात पर पीएम नरेंद्र मोदी हंसने लगे। उन्होंने पलटकर पूछा कि आप चुनाव लड़ना चाहती हैं? इस पर उसने हंसते हुए कहा नहीं। फिर उन्होंने महिला से उसके उद्योग और स्टाफ के बारे में पूछा। इस पर महिला ने कहा कि वह बेकरी का उद्योग करती हैं। उनके पास 7-8 लोगों का स्टाफ है। महीने का टर्न ओवर करीब ढाई से तीन लाख का है।

Post Comment

You May Have Missed