देश के 17 राज्यों में आंधी का अलर्ट, UP के 15 जिलों में बारिश-बिजली गिरने की संभावना

देश के 17 राज्यों में आंधी का अलर्ट, UP के 15 जिलों में बारिश-बिजली गिरने की संभावना

नई दिल्‍ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए बिहार, छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों में आंधी और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश की आशंका है। गुजरात में हीट वेव और उमस बनी रह सकती है।

बीते दिन कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद कर्नाटक के अधिकतम तापमान में 7.5° तक की गिरावट देखी गई। इधर, राजस्थान में आंधी-बारिश देखने को मिली। हालांकि, बाड़मेर, जैसलमेर के इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है। तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में 97.8 mm बारिश हुई। वहीं, हैदराबाद में 91 mm हुई। इस वजह से चारमीनार के प्लास्टर का एक हिस्सा टूट गया। ASI ने बताया कि मीनार के दूसरे तल का टुकड़ा गिरा है। गिरा हुआ हिस्सा पत्थर के स्ट्रक्चर के ऊपर सजावटी हिस्सा था।

आंधी-बारिश वाले राज्यों के लिए IMD की सलाह

  • घर के अंदर रहें, खिड़कियां, दरवाजे बंद रखें और यदि संभव हो तो यात्रा करने से बचें।
  • सुरक्षित आश्रय लें, पेडों के नीचे न खड़ें हो।
  • कॉन्क्रीट के फर्श पर न लेटें और कॉन्क्रीट की दीवारों से न टिकें।
  • बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।
  • बिजली कड़कने पर तुरंत नदी, तालाब, नहर से निकलें।
  • बिजली की सभी वस्तुओं से दूर रहें।

यूपी में मौसम बदला, 10 शहरों में छाए बादल

उत्‍तर प्रदेश के मौसम में भी उलटफेर जारी है। लखनऊ-बाराबंकी सहित 10 जिलों में बादल छाए हैं। 30 किमी की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट और मथुरा सहित 15 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अगर बारिश हुई तो तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 4 अप्रैल- गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 5 अप्रैल- बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3°C की गिरावट आ सकती है।
  • 6 अप्रैल- बादल आए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है।

Post Comment

You May Have Missed