उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Boiler exploded in Banaskantha, Boiler exploded in firecracker factory, Boiler exploded in Gujarat, firecracker factory, MP workers died, एमपी के मजदूरों की मौत, गुजरात में बॉयलर फटा, पटाखा फैक्ट्री, पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, बनासकांठा में बॉयलर फटा
Shailendra Singh
0 Comments
गुजरात के बनासकांठा में फटा पटाखा फैक्ट्री का बॉयलर, मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत
अहमदाबाद: गुजरात के बनासकांठा के पास डीसा में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, पांच मजदूर मामूली रूप से घायल हैं। फैक्ट्री डीसा तहसील के धुनवा रोड पर है। विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे लगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दु:ख जताते हुए मारे गए लोगों के परिजन को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की।
दो दिन पहले ही मजदूरी के लिए आए थे
हादसे के शिकार सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के रहने वाले हैं। फैक्ट्री से मिली जानकारी के अनुसार, सभी दो दिन पहले ही मजदूरी के लिए यहां आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है। डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में घायल सभी लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, तीन लोगों का इलाज चल रहा है। ये 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है।
पटाखे बेचने का लाइसेंस था, बनाने का नहीं
वहीं, दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। हालांकि, अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है।



Post Comment