उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
प्रदेश
बिजनेस
राजनीति
Changes from April 1, commercial cylinder, Expensive Car, Income Tax, Mahila Samman Savings Certificate, Unified Pension Scheme, इनकम टैक्स, एक अप्रैल से बदलाव, कॉमर्शियल सिलेंडर, महंगी कार, महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट, यूनिफाइड पेंशन स्कीम
Shailendra Singh
0 Comments
1 अप्रैल से 10 बड़े बदलाव: अब कार खरीदना महंगा, यूनिफाइड पेंशन स्कीम होगी शुरू
नई दिल्ली: मार्च महीना खत्म होते ही अप्रैल का नया महीना अपने साथ कई बदलाव भी लेकर आया है, जिसका असर आम जनता तक पर पड़ेगा। आज यानी 01 अप्रैल से 12 लाख रुपये तक की कमाई पर इनकम टैक्स (Income Tax) नहीं देना होगा। इसके अलावा आज से मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई इंडिया और होंडा की गाड़ियों के दाम बढ़ गए हैं। अब हम जानेंगे अप्रैल माह में होने वाले 10 बदलाव के बारे में:
कॉमर्शियल सिलेंडर ₹44.50 सस्ता
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹44.50 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹41 घटकर ₹1762 हो गईं। पहले ये ₹1803 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹44.50 घटकर ₹1868.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1913 थे। मुंबई में सिलेंडर ₹1755.50 से ₹42 घटकर ₹1713.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर ₹1921.50 का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।
न्यू टैक्स रिजीम में 12 लाख तक इनकम टैक्स फ्री
अब न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह छूट 12.75 लाख रुपये हो जाएगी। सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम के स्लैब में भी बदलाव किया गया है। पुरानी टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट‘ स्कीम (MSSC) बंद
सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही खास इन्वेस्टमेंट स्कीम ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ (MSSC) बंद हो गई। इस स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च, 2025 थी। इस स्कीम में 7.5% सालाना ब्याज दिया जाता था। इसमें कम से कम 1000 रुपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश 2 साल के लिए निवेश करने होते थे।
फोर व्हीलर खरीदना हुआ महंगा
मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई इंडिया और होंडा कार्स ने आज से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं। मारुति सुजुकी की गाड़ियां 4% तक महंगी हो गई हैं, यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी।

इनएक्टिव मोबाइल नंबरों पर काम नहीं करेगा UPI
अगर आप UPI से ट्रांजैक्शन करते हैं और बैंक से लिंक्ड आपका मोबाइल नंबर लंबे समय से इनएक्टिव है तो इस नंबर पर UPI का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। ऐसे नंबरों को UPI सिस्टम से हटा दिया जाएगा। ऐसे में आपको पेमेंट करने में परेशानी हो सकती है।

वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज से आय पर दोगुनी छूट
वरिष्ठ नागरिकों को बैंक और पोस्ट ऑफिस के ब्याज से होने वाली कमाई पर मिलने वाली टैक्स छूट को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया गया है। यानी अब ब्याज की इनकम पर वरिष्ठ नागरिकों को 1 लाख रुपये तक की राहत मिलेगी।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारी अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का फायदा ले सकते हैं। इस स्कीम में कम से कम 25 साल की सर्विस वाले कर्मचारी अपने अंतिम 12 महीनों के औसत मूल वेतन के 50% के बराबर पेंशन के लिए पात्र होंगे। इसमें न्यूनतम पेंशन 10 हजार रुपये महीने की गारंटी भी है।
यह योजना पुरानी पेंशन स्कीम (OPS), नई पेंशन स्कीम (NPS) और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के बीच एक संतुलन बनाने के लिए लाई गई है। UPS के तहत कर्मचारी अपनी सैलरी का 10% योगदान देंगे, जबकि सरकार 18.5% का योगदान करेगी (NPS में सरकार 14% देती थी)। मौजूदा NPS के तहत आने वाले कर्मचारी UPS चुन सकते हैं या NPS में ही रह सकते हैं।
यूलिप पर कैपिटल गेन टैक्स
यदि यूलिप यानी, यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान का प्रीमियम प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपये से अधिक है, तो इसे कैपिटल एसेट माना जाएगा। ऐसे यूलिप को भुनाने से होने वाले किसी भी फायदे पर कैपिटल गेन टैक्स लगेगा। यूलिप एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसमें प्रीमियम का एक हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया जाता है। यदि इसे 12 महीने से अधिक समय तक रखा जाता है, तो इस पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) के रूप में 12.5% टैक्स लगेगा। यदि इसे 12 महीने से कम समय तक रखा जाता है, तो इस पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) के रूप में 20% टैक्स लगेगा।
बैंक में मिनिमम बैलेंस से जुड़े कई नियम में बदलाव
एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और कुछ अन्य बैंकों ने मिनिमम बैलेंस से जुड़े कई नियम में बदलाव किया है। अब यह बैलेंस इस बात पर निर्भर करता है कि आपका खाता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण इलाके में है। आपको तय राशि से कम बैलेंस पर जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
हवाई सफर हो सकता है सस्ता
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को घटाया है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, चेन्नई में ATF 6,064.10 रुपये सस्ता होकर 92,503.80 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है।



Post Comment