यूपी में ईद: वाराणसी में जामा मस्जिद फुल, मुरादाबाद में नमाज छूटने पर झड़प; सोशल मीडिया पर कड़ी नजर  

यूपी में ईद: वाराणसी में जामा मस्जिद फुल, मुरादाबाद में नमाज छूटने पर झड़प; सोशल मीडिया पर कड़ी नजर  

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को ईद की नमाज हो रही है। सरकार ने सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगा रखी है। राज्‍य में लगभग 30 हजार मस्जिदों और 40 हजार ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी जा रही है। वाराणसी की जामा मस्जिद में एक साथ बड़ी संख्या में नमाजी पहुंच गए। सड़क पर पढ़ने की अनुमति न होने के चलते कुछ लोगों ने सीढ़ियों पर बैठकर नमाज अदा की।

वहीं, मुरादाबाद में नमाज छूटने पर कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि सुरक्षा के नाम पर उनको जगह-जगह चेक किया गया। ऐसे में वह समय से ईदगाह नहीं पहुंच पाए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें समझाया। दूसरी मस्जिद में नमाज पढ़ने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इसके बाद ईदगाह में शहर काजी ने दोबारा नमाज पढ़वाई।

संभल और अयोध्‍या में विशेष निगरानी

संभल में 10 कंपनी फोर्स तैनात की गई है। मस्जिदों के आस-पास 1300 सीसीटीवी लगाए गए हैं। जामा मस्जिद के आसपास का इलाका छावनी बना है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी शाही ईदगाह में नमाज पढ़ने पहुंचे। इसके अलावा अयोध्या में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। जगह-जगह सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात हैं।

सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे निगरानी

लखनऊ पश्चिम के डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ में आज ईद की नमाज अदा की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा के बहुत ही व्यापक और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हम लगातार CCTV और ड्रोन की मदद से भी निगरानी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। व्यवस्था बहुत पुख्ता की गई है। AI तकनीक से लैस ड्रोनों का उपयोग किया जा रहा है।

Previous post

देश में ईद का जश्न: मस्जिदों में नमाजियों की भीड़, भोपाल में वक्फ बिल के विरोध में बांधी काली पट्टी

Next post

लखनऊ में IPL मैच के दिन लागू रहेगा डायवर्जन, इस रास्‍ते पर बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री; यहां से आ-जा सकेंगे

Post Comment

You May Have Missed