उत्तराखंड, देश-दुनिया, राजनीति

हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, शिमला में लैंडस्लाइड; उत्तराखंड के चमोली में 14 लोग लापता

हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, शिमला में लैंडस्लाइड; उत्तराखंड के चमोली में 14 लोग लापता

नई दिल्ली/देहरादून/शिमला: मानसून ने देश के कई राज्‍यों ने भारी तबाही मचाई है। उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदनगर में 18 सितंबर की रात बादल फटा था। इसके बाद से 14 लोग लापता थे। कुछ लोग मलबे में दब गए थे। घटना के 16 घंटे बाद एक शख्स को मलबे से जिंदा रेस्क्यू किया गया। यहां पर 200 लोग प्रभावित हुए हैं। 35 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हैं। देहरादून-मसूरी रोड अभी भी क्षतिग्रस्त है। मसूरी में मौजूद दो हजार के करीब टूरिस्ट्स सेफ हैं।

इधर, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रिहंद बांध इस साल पांचवीं बार ओवरफ्लो हुआ। कौशांबी में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के थाच गांव में गुरुवार देर रात बादल फटा। बाढ़ में दो गाड़ियां बह गईं। लोग रात में ही घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।

शिमला की सर्कुलर रोड बंद

शिमला के एडवर्ड स्कूल के पास भी रात में लैंडस्लाइड हुई। शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सर्कुलर रोड बंद है। एडवर्ड स्कूल की आज और कल की छुट्टी की गई है। कुमारसैन की करेवथी में भी तीन मंजिला मकान धंसा गया। राज्य में बाढ़-बारिश से अब तक 424 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान-गुजरात से लौटने लगा मानसून

पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी होने लगी है। वहीं, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से भी मानसून लौटा है। गुरुवार को भी कई जिलों से मानसून लौट गया। यदि वापसी ही यही रफ्तार रही तो एमपी के भी कई जिलों में ऐसी स्थिति बन सकती है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 43.2 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 35.8 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.4 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है।

हिमाचल बेहाल, अब तक 5 हजार करोड़ का नुकसान

उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश भी बारिश से बेहाल हो चुका है। इस साल राज्य में बहुत ज्यादा विनाश हुआ है। अब तक 5 हजार करोड़ रु. का नुकसान हो चुका है। राज्य को तीन महीने तक लगातार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन का सामना करना पड़ा, जिसमें 419 लोगों की मौत हो गई।

तमिलनाडु में तेज बारिश, विल्लुपुरम में सड़कों पर पानी भरा

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण विल्लुपुरम बस स्टैंड पर जलभराव हो गया है।

आज से विदा हो सकता है मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संजीव शर्मा के अनुसार, मध्यम बारिश के साथ ही हिमाचल से मानसून 19 सितंबर से विदा होना शुरू हो सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *