लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं और हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी है। वहीं, पूर्वी यूपी में दिन में अच्छी धूप खिल रही है, लेकिन रात के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है। बीते सात दिनों की बात करें तो 10 जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे चला गया है।
इससे पहले, सोमवार को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, मथुरा समेत 10 जिलों में हल्की बारिश हुई। संभल में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल मौसम साफ रहेगा। तापमान 4 से 7°C तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे 4-5 दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू होगा।
26 मार्च से बारिश के आसार
पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक तापमान लखीमपुर खीरी में 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिजनौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 14.5°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इस वजह से आज और कल मौसम साफ रहेगा। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। हालांकि, 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे पूरे प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा। 4-5 दिन बारिश का संभावना बनेगी।
- अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
- 25 मार्च- पूरे यूपी में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- 26 मार्च- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।