उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

रुझानों में NDA 190, महागठबंधन 49 सीट पर आगे; पप्‍पू यादव बोले- परिणाम बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

रुझानों में NDA 190, महागठबंधन 49 सीट पर आगे; पप्‍पू यादव बोले- परिणाम बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्‍ली/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों के रुझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 190 और महागठबंधन 49 सीटों पर आगे है। सबसे बड़ा फायदा JDU को हुआ है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU को इस बार भारी बढ़ती मिली है यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं।

वहीं, बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। वो NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हो गए हैं।

प्रशांत किशोर की पार्टी का खाता नहीं खुला

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। निर्दलीय समेत अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% ‌वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।

चुनाव काउंटिंग की बड़ी बातें

  • NDA को पिछले चुनाव से 60 से ज्यादा सीटों का फायदा
  • JDU को सबसे ज्यादा बढ़त मिलती दिख रही है, 2020 से 40+ सीट का फायदा
  • 28 सीटों पर लड़ रही लोजपा 23 सीटों पर लीड कर रही है
  • NDA के 29 मंत्रियों में 28 ने बनाई बढ़त
  • JDU के सभी 13 मंत्री आगे चल रहे हैं
  • राघोपुर से RJD के तेजस्वी यादव ने फिर बढ़त बनाई है
  • महुआ से JJD के तेजप्रताप पीछे
  • रघुनाथपुर से RJD के ओसामा शहाब आगे
  • सरायरंजन से JDU के विजय चौधरी आगे
  • दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव आगे
  • छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल पीछे
  • अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं।

पप्पू यादव बोले- परिणाम बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

गिरिराज सिंह बोले- नीतीश ही होंगे अगले मुख्यमंत्री

मांझी बोले- नीतीश ही हमारे सीएम होंगे

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *