जगदलपुर: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मंगलवार (18 नवंबर) सुबह हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी खूंखार नक्सली नेता हिड़मा मारा गया है। उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का को भी ढेर कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी ने छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले से इसकी पुष्टि की है।
छत्तीसगढ़ में ही सुबह सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में एक अन्य मुठभेड़ हुई है। इसमें 6 नक्सली मारे गए हैं। दोनों जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन टीम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर बातचीत की है।
कौन है नक्सली हिड़मा?
असली नाम: माड़वी हिड़मा
जन्म: सुकमा जिला (पूवर्ती गांव), छत्तीसगढ़
संगठन: CPI (Maoist)
पोस्ट: PLGA बटालियन-1 का कमांडर
इनाम: 1 करोड़ रुपये
कैसे बना टॉप नक्सली?
सन् 1996 में नक्सल संगठन में शामिल हुआ।
गुरिल्ला वारफेयर और जंगल में लड़ाई का एक्सपर्ट।
बहुत जल्द संगठन में प्रमोशन मिला।
बड़ी वारदात
76 CRPF जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड।
कई घातक मुठभेड़ों का मास्टरमाइंड।
झीरम घाटी हमला (2013) में संदिग्ध भूमिका।
ताड़मेटला हमला, बिजापुर-सुकमा एंबुश, कई बड़े हमलों से जुड़ा नाम।
सुरक्षा बलों पर सबसे संगठित और घातक ऑपरेशन चलाने का आरोप।
नेटवर्क और स्ट्रेंथ
कमांड के नीचे 200-250 हथियारबंद नक्सली।
दक्षिण बस्तर के जंगलों में मजबूत पकड़।
स्थानीय ग्रामीण नेटवर्क और जंगल रूट की गहरी जानकारी।
हथियार और रणनीति
ऑटोमैटिक राइफल और IED तकनीक में माहिर।
रात और पहाड़ी इलाकों में छिपकर हमला करने की रणनीति।
हिट-एंड-रन स्टाइल उसका सबसे बड़ा हथियार।
क्यों था सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में?
छत्तीसगढ़ का सबसे मोस्ट वांटेड नक्सली।
CRPF, COBRA और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम की प्राथमिक टारगेट लिस्ट।
पिछले कई ऑपरेशन उसकी तलाश में चलाए गए थे।
NIA का मोस्ट वांटेड नक्सल लीडर था।
दंडकारण्य की जिम्मेदारी संभाल रहा था।
एर्राबोर में दूसरी मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर रात में DRG के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। वहीं, आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। 2 दिन पहले भी सुकमा में 15 लाख रुपये के इनामी 3 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था।