उत्तर प्रदेश, राजनीति

आगरा-मथुरा समेत पांच शहरों में तेज बारिश-आंधी, आज 47 जिलों में अलर्ट

आगरा-मथुरा समेत पांच शहरों में तेज बारिश-आंधी, आज 47 जिलों में अलर्ट

वाराणसी: उत्‍तर प्रदेश में तीन दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। सुबह से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे पहले शुक्रवार शाम को वेस्ट यूपी का मौसम बदल गया। नोएडा, मथुरा, आगरा, हाथरस और अलीगढ़ में बारिश हुई।

मथुरा में एक घंटे तक बारिश हुई। हवा इतनी तेज थी कि शहर में कई जगह पेड़, होर्डिंग्स और बिजली के पोल उखड़ गए। फिरोजाबाद में बाइक सवार युवक पर पेड़ गिर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली। सहारनपुर और संभल में भी 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। खराब मौसम का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा। दिल्ली से 10 फ्लाइट्स डायवर्ट कर वाराणसी और लखनऊ में उतारी गईं।

22 लोगों की हुई मौत

पिछले 48 घंटों की बात करें तो यूपी के 43 जिलों में औसतन 2.8 मिमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बाराबंकी में 18.9 मिमी रिकॉर्ड की गई। औसत तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हुई है।

क्यों बदला मौसम?

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है।

अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जहां बारिश होगी, वहां कुछ देर के लिए तापमान में कमी आएगी। हालांकि, गर्मी से बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं।

पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान

  • 13 अप्रैल- पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि, पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।
  • 14 अप्रैल- पश्चिमी यूपी के कुछ शहरों में हल्की बारिश संभव है। हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
  • 15 अप्रैल- यूपी के कुछ शहरों में बारिश होगी। हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
  • 16 अप्रैल- यूपी के कुछ शहरों में बारिश होगी। हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
  • 17 अप्रैल- यूपी के कुछ शहरों में बारिश होगी। हवाएं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *