उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, बिजनेस, राजनीति

बजट सत्र का पहला दिन, पीएम मोदी ने कहा- इसमें रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर फोकस

बजट सत्र का पहला दिन, पीएम मोदी ने कहा- इसमें रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर फोकस

नई दिल्‍ली: 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का शुक्रवार (31 जनवरी) को पहला दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा, मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं। ऐसे अवसर पर सदियों से हमारे यहां मां लक्ष्मी का नमन किया जाता है। मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती हैं। समृद्धि और कल्याण भी देती है। मैं मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे। पीएम ने कह कि इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिल पेश किए जाएंगे। हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन मिले उस दिशा में इस सत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शायद 2014 से लेकर अब तक यह पहला पार्लियामेंट का सत्र है, जिसके एक-दो दिन पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं पनपी है। विदेश से आग लगाने की कोशिश नहीं हुई है। मैं 2014 से देख रहा हूं कि हर सत्र से पहले लोग शरारत करने के लिए तैयार बैठते थे। यहां उसको हवा देने वालों की कमी नहीं है। यह पहला मौका है, जब ऐसी कोई कोशिश नहीं हुई। कई ऐतिहासिक बिलों पर इस सत्र में चर्चा होगी। कई महत्वपूर्ण फैसले होंगे। नारी शक्ति के गौरव को हमें स्थापित करना है।

नया विश्‍वास पैदा करेगा ये बजट

पीएम मोदी ने कहा, आज का नौजवान जब 45-50 साल का होगा तो वो विकसित भारत का सबसे बड़ा बेनिफिशियरी होगा। युवा पीढ़ी के लिए बहुत बड़ा तोहफा बनने वाली है। जो 1930 में 1942 में आजादी की जंग में जुट गए थे। पूरी युवा पीढ़ी खप गई थी। 25 साल बाद जो पीढ़ी आई, उसके फल उसे मिले। देश की जनता ने मुझे तीसरी बार यह दायित्व दिया है और तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 यानी आजादी के 100 साल होंगे विकसित भारत का संकल्प ये बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा। नई ऊर्जा देगा।

उन्‍होंने कहा कि आजादी के 100 साल पर देश विकसित होता रहेगा। 140 करोड़ देशवासी अपने सामूहिक प्रयास से अपने संकल्प को पूरा करेंगे। तीसरे टर्म में हम मिशन मोड में देश को भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक मोर्चे पर सर्वांगीण विकास पपर आगे बढ़ रहे हैं।

छह फरवरी को जवाब दे सकते हैं पीएम मोदी

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में संबोधन के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। सेशन के दूसरे दिन यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री 18वीं लोकसभा और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। बतौर वित्त मंत्री सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट होगा। 2 फरवरी को रविवार होने के कारण छुट्‌टी रहेगी। इसके बाद 3 फरवरी से 6 फरवरी तक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी। 6 फरवरी को ही प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में चर्चा पर जवाब दे सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *