देश-दुनिया
राजनीति
होम
Amit Shah, Modi took oath, Modi took oath as Prime Minister, Narendra Modi, PM Modi, President Draupadi Murmu, Rajnath Singh, Rashtrapati Bhavan, अमित शाह, नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, मोदी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, मोदी ने ली शपथ, राजनाथ सिंह, राष्ट्र पति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रीपति भवन
Shailendra Singh
0 Comments
नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। रविवार (9 जून) को मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए हैं।
अभी तक राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, जयशंकर प्रसाद, मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। कयास हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं।
राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने आज सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।



Post Comment