Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें लगता है कि हमने भारत को गंवा दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने रूस और चीन के हाथों भारत को गंवा दिया है। यह बात ऐसे समय कही गई है जब टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के संबंध पिछले 2 दशक से भी ज्यादा समय में संभवतः सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गर्मजोशी से हुई बातचीत ने दुनिया का ध्यान खींचा था।
US President Donald Trump writes on Truth Social, "Looks like we’ve lost India and Russia to deepest, darkest, China. May they have a long and prosperous future together!" pic.twitter.com/psIJcs8RhW
— ANI (@ANI) September 5, 2025
MEA ने नहीं दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो! ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर शुल्क (टैरिफ) को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर दिए जाने के बाद नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंधों में खटास आ गई है, जिसमें भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। ट्रंप के बयान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस समय उनके पास इस विषय पर कहने को कुछ भी नहीं है।