उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

जम्‍मू-कश्‍मीर में राज्‍यसभा की तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और एक पर BJP का कब्जा

जम्‍मू-कश्‍मीर में राज्‍यसभा की तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और एक पर BJP का कब्जा

जम्‍मू: जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार (24 अक्‍टूबर) को मतदान हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने चार तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे। चुनाव के नतीजों में एनसी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि चौथी सीट पर भाजपा जीती है।

नेकां के बयान के अनुसार, जेकेएनसी के वरिष्ठ नेता चौधरी मोहम्मद रमजान 58 मतों से जीतकर जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। जेकेएनसी नेता सज्जाद किचलू ने जम्मू-कश्मीर में दूसरी राज्यसभा सीट जीती। वहीं, जेकेएनसी के शम्मी ओबेरॉय ने तीसरी राज्यसभा सीट जीती। चौथी सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा 32 वोट हासिल कर विजयी हुए, जबकि एनसी के इमरान निसार को 22 वोट मिले हैं।

कांग्रेस ने किया था नेकां का समर्थन

बता दें कि छह विधायकों वाली कांग्रेस ने नेकां को समर्थन का ऐलान किया था। मनचाही सीट नहीं मिलने से चुनाव लड़ने से इन्कार करने वाले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने वीरवार को इसकी घोषणा की  थी। वहीं, तीन विधायकों वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी नेकां को समर्थन की घोषणा की थी। समर्थन मिलने के बाद नेकां ने चौथी सीट के लिए भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था।

ये उम्मीदवार थे चुनावी मैदान में

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां)

मोहम्मद रमजान

शम्मी ओबेरॉय

सज्जाद किचलू

इमरान नबी डार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

सत शर्मा

केश महाजन

डॉ. अली मोहम्मद मीर।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *