उत्तर प्रदेश, राजनीति

लखनऊ में BLO की ब्रेन हेमरेज से मौत, घरवाले बोले- SIR के काम के दबाव से गई जान; परिजनों से मिले अजय राय

लखनऊ में BLO की ब्रेन हेमरेज से मौत, घरवाले बोले- SIR के काम के दबाव से गई जान; परिजनों से मिले अजय राय

लखनऊ: राजधानी के मलिहाबाद में बूथ लेवल अफसर (BLO) विजय कुमार वर्मा की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। उनके परिवार और शिक्षा मित्र संघ ने उन पर SIR काम के दबाव को इसका जिम्मेदार ठहराया है।

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके गांव सरांवा पहुंचकर परिजनों से मिले और दु:ख व्यक्त किया। अजय राय के सामने विजय कुमार के परिजन रोने लगे। अजय राय ने हर संभव मदद करने का आश्वासन देकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।

अजय राय बोले- फील्ड कर्मियों पर काम का बोझ असहनीय

कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय ने कहा कि वोट चोरी के लिए SIR के माध्यम से बीएलओ पर काम का दबाव बनाया जा रहा है, जिसका दुष्परिणाम यह है कि विजय वर्मा जी अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने सरकार से ₹1 करोड़ की सहायता और मृतक के बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

बताते चलें कि मलिहाबाद के ग्राम सरांवा निवासी विजय कुमार वर्मा 15 नवंबर की शाम एसआईआर डेटा भरने के काम में व्यस्त थे। पत्नी संगीता वर्मा के मुताबिक, अचानक वे घर में बेहोश होकर गिर पड़े। परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की। लगभग एक सप्ताह तक इलाज के बाद शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई।

दिनभर करते थे मोबाइल पर डेटा भरने का काम

परिजनों का कहना है कि विजय कुमार दिनभर मोबाइल पर डेटा भरने का काम करते थे। कई-कई घंटे बिना आराम के काम करने से उनकी नींद भी प्रभावित हो रही थी और मानसिक तनाव बढ़ गया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों पर बढ़ता काम का बोझ गंभीर समस्या बन चुका है। सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

परिवार ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा रोजाना अत्यधिक संख्या में एसआईआर फॉर्म भरने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे विजय मानसिक रूप से टूट चुके थे। वे कई बार थकान और तनाव की शिकायत भी कर चुके थे, लेकिन काम का बोझ कम नहीं हुआ।

प्रशासन ने कही ये बात

वहीं, प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विजय कुमार की तबीयत खराब होने पर उन्हें एसआईआर के कार्य से अवकाश दे दिया गया था। परिवार के आरोपों की जांच भी की जाएगी।

शिक्षा मित्र संघ का आरोप- जमीनी हकीकत के विपरीत लक्ष्य

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने कहा कि बीएलओ पर प्रतिदिन 200 एसआईआर फॉर्म भरने का दबाव बनाया जा रहा है, जो बिल्कुल अव्यावहारिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की अनुपलब्धता, धान कटाई का सीजन और नेटवर्क जैसी समस्याओं के कारण एक बीएलओ पूरे दिन में मुश्किल से 20-25 फॉर्म ही भर पाता है।

लखनऊ में BLO की ब्रेन हेमरेज से मौत, घरवाले बोले- SIR के काम के दबाव से गई जान; परिजनों से मिले अजय राय

संघ ने आरोप लगाया कि यही दबाव विजय वर्मा की मौत का कारण बना। संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मृतक के बेटे हर्षित को सरकारी नौकरी, फील्ड कर्मियों के लिए संसाधनों की उपलब्धता और बीएलओ पर दबाव न बनाने की मांग रखी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *