उत्तर प्रदेश, दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का ऐलान- सत्ता में आए तो देंगे बिना ब्याज लोन

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का ऐलान- सत्ता में आए तो देंगे बिना ब्याज लोन

नई दिल्‍ली/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपना एजेंडा साफ कर जनता को लुभाने में लगी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार (26 अक्‍टूबर) को पंचायत प्रतिनिधियों, पीडीएस डीलर, नाई, कुम्हार और लोहार समाज के लोगों के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्‍होंने वादा किया कि हमारी सरकार बनेगी तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा।

पटना में तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है। यह नया बिहार बनाने का चुनाव है। जैसे एक जगह खड़ा पानी सड़ जाता है। 𝟐𝟎 बरस तक एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों ख़राब हो जाते हैं। वैसे ही दो दशक की इस सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। तेजस्वी ने कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है। तेजस्वी से किसी को कोई शिकायत नहीं। तेजस्वी आपसे एक मौक़ा माँग रहा है। आपने एनडीए को 𝟐𝟎 साल दिए हमें बस 𝟐𝟎 महीना दीजिए। मिलकर नया बिहार बनायेंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाएंगे।

पटना में तेजस्वी यादव के ऐलान

  • नाइयों, मिट्टी के बर्तन बनाने वालों और बढ़ई को 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा।
  • पीडीएस वितरकों की प्रति क्विंटल मार्जिन मनी में बढ़ोतरी की जाएगी।
  • पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों को पेंशन और 50 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।
  • चायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों के भत्ते दोगुने कर दिए जाएंगे।

मनोज तिवारी बोले- वक्फ बोर्ड बिल पर गुमराज कर रही RJD

सांसद मनोज तिवारी ने कहा- ये लोग पहले से ही जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड का बिल संसद में पारित होता है, विधानसभा में नहीं। अपनी क्षमता के अनुसार बोलना चाहिए। जब ​​RJD की सरकार थी, तो अपराधियों का राज था। ये लोग ‘जय शहाबुद्दीन’ का नारा लगाते हैं। तेजस्वी यादव की जुबान 56 इंच की है, जबकि एनडीए का सीना 56 इंच का है। बिहार को लूटना ही इनकी पहचान है।

तेजप्रताप बोले- चुनाव जीते तो महुआ में इंटरनेशनल स्टेडियम बनवाएंगे

वैशाली में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने अपनी विधानसभा सीट महुआ में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। यादव का दावा है कि चुनाव जीतने के बाद वे इस स्टेडियम का निर्माण करवाएंगे, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *