उत्तर प्रदेश, राजनीति

Ayodhya: धमाके से एक घर जमींदोज, युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

Ayodhya: धमाके से एक घर जमींदोज, युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

Ayodhya: अयोध्‍या में बीकापुर कोतवाली से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर एक घर में जोरदार विस्फोट हुआ। यह जगह राम मंदिर से लगभग 28 किमी दूर है। इस हादसे में एक घर जमींदोज हो गया। वहीं, मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से आसपास के 3-4 घरों की दीवारों में भी दरारें आई हैं। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। फिर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धमाका कैसे हुआ, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम मौके से सैंपल एकत्र कर रही है। पुलिस टीम भी मौके पर है।

नगर पंचायत कर्मी विवेकानंद पांडेय का है घर

जिस घर में विस्फोट हुआ, वह विवेकानंद पांडेय का है। वह नगर पंचायत कर्मी हैं। घायल विवेकानंद की मां उषा देवी ने बताया कि हम घर पर नहीं थे। मेरा बेटा घर पर था। बहुत चोट लगी है। उसे अस्पताल लेकर गए हैं। पता नहीं क्या दग गया? कैसे विस्फोट हुआ?

CFO बोले- बिना सरिया बनी बिल्डिंग गिरने से हुआ हादसा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीम जब मलबा हटाते हुए अंदर गई तो एक शव मिला और दो लोग गंभीर रूप से घायल मिले। तुरंत तीनों को अस्पताल भेजा गया। बाद में मलबे हटाकर देखा गया, तो ऐसा कोई एविडेंस नहीं मिला कि सिलेंडर फटा हो या पटाखा फटा हो। हमारे हिसाब से ये बिल्डिंग बहुत पुरानी थी। लेंटर में सरिया नहीं था। इसी वजह से हादसा हुआ। बिल्डिंग गिरेगी, तो आवाज जोरदार होगी ही। ये कोई धमाका नहीं था। बिल्डिंग गिरने से हादसा हुआ।

घर की मालकिन बोलीं- नहीं पता कैसे विस्फोट हुआ?

जिस घर में विस्फोट हुआ, वो विवेकानंद पांडे है। यहां विवेकानंद ने अपना ऑफिस बनाया हुआ था। जहां वो तहसील के कागजात बनाता था। धमाके में घायल विवेकानंद पांडे की मां उषा देवी ने बताया कि हम घर पर नहीं थे। मेरा बेटा घर पर था। बहुत चोट लगी है। उसे अस्पताल लेकर गए हैं। पता नहीं क्या दग गया? कैसे विस्फोट हुआ?

विस्फोट में नगर पंचायत ऑपरेटर की मौत

बीकापुर नगर पंचायत के वॉर्ड नंबर- 11 में विवेकानंद का घर है। वहां पर नगर पंचायत के ऑपरेटर विजय यादव आए थे। उसी समय धमाका हो गया। धमाके में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके में सरवन की मौत हो गई। वहीं, विजय और विवेकानंद को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। अभी ये नहीं पता चल पाया है कि किस चीज से विस्फोट हुआ। सिलेंडर से हुआ या किसी दूसरे विस्फोटक से?

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *