उत्तर प्रदेश, राजनीति

सहारनपुर में सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मदद के लिए पहुंचा दूसरा हेलिकॉप्टर

सहारनपुर में सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मदद के लिए पहुंचा दूसरा हेलिकॉप्टर

 

सहारनपुर: सहारनपुर जिले में शुक्रवार शाम सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। पायलट ने यमुना नदी किनारे जोधेबांस गांव के बाहर मैदान में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई। कुछ देर में सेना और पुलिस के जवानों ने इलाके को घेर लिया। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। आधे घंटे बाद सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट से मदद के लिए दूसरा हेलिकॉप्टर आया। करीब एक घंटे की मरम्मत के बाद तकनीकी खामी को दूर किया फिर हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। आसपास के गांवों से लोग हेलिकॉप्टर देखने पहुंचे थे।

अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर भारतीय सेना का एक लड़ाकू विमान है, जिसे विशेष ऑपरेशनों और दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन ने बताया कि अपाचे हेलिकॉप्टर सरसावा एयरफोर्स से नियमित अभ्यास उड़ान पर था। हवा में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में कोई विस्फोट या अन्य दुर्घटना नहीं हुई है। यह एक कंट्रोल्ड व सेफ लैंडिंग रही।

1980 के दशक में अपाचे में युद्ध क्षेत्र में कदम रखा

अपाचे हेलिकॉप्टर को अमेरिकी कंपनी बोइंग ने तैयार किया था। इसके बाद पहली बार 1980 के दशक में युद्ध क्षेत्र में कदम रखा। 90 के दशक में इराक युद्ध के दौरान दुनिया ने इसका पराक्रम देखा। इसने इराकी सेना के राडार और सेम मिसाइल्स के अड्डों को नष्ट कर दिया था। अभी 1280 से ज्यादा अपाचे हेलिकॉप्टर सात देशों में तैनात हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *