अयोध्या: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू रविवार (28 दिसंबर) को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीएम नायडू सीधे राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा, आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य मिला। यहां एक बार फिर आकर बहुत शांति और आध्यात्मिक सुकून मिला।
Today, I was blessed to have darshan and offer prayers at the divine and magnificent Shri Ram Janmabhoomi Mandir in Ayodhya. It was a peaceful and spiritually uplifting experience to be here once again. Lord Shri Ram’s values and ideals are timeless lessons for us all. May they… pic.twitter.com/jM8ZMk8Cz3
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) December 28, 2025
इसके बाद मीडिया से बातचीत में सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, रामराज्य किसी भी सरकार के लिए एक बेंचमार्क है। मैं उन सभी की सराहना करता हूं, जिन्होंने इस मंदिर (श्री राम जन्मभूमि मंदिर) को बनाने में योगदान दिया। यह भारत के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र होगा। अयोध्या मंदिर आध्यात्मिक मूल्यों को बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है, मुझे अच्छे दर्शन हुए।
#WATCH | Ayodhya | Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu says, "… Ramrajya is the benchmark for any government… I really appreciate all those who contributed to building this temple (Shri Ram Janmabhoomi Mandir)… This will be a spiritual hub for India… Ayodhya temple is… pic.twitter.com/Y5gIhCBZHt
— ANI (@ANI) December 28, 2025
सीएम योगी की तारीफ
मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि मैं यूपी सरकार को धन्यवाद देता हूं। आजकल, यूपी बहुत अच्छा काम कर रहा है। अगर यूपी और बिहार विकसित होते हैं, तभी हम ‘विकसित भारत 2047’ हासिल कर सकते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। अगले दो सालों में, यह मंदिर दूसरे मंदिरों के लिए बेंचमार्क बन जाएगा।