लखनऊ: समाजवादी पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर सरदार पटेल के नाम पर विश्वविद्यालय बनवाएंगे। गन्ना मूल्य पर कहा कि गन्ना मूल्य में 30 रुपये से ज्यादा की वृद्धि होनी चाहिए थी। दाम में कम से कम इतनी बढ़ोतरी करें, जिसमें किसान खुशहाल हो।
सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य और भुगतान करने का विज्ञापन अंग्रेजी अखबार में छापा। बताओ कितने किसान अंग्रेजी में यह जानकारी पढ़ पाएंगे। बहराइच की गन्ना मिल बंद हो गई। जिम्मेदार किसानों का करोड़ों रुपया लेकर भाग गए। ये सब सरकार के पोषित लोग हैं। अब सरकार मंडियां बेचना चाहती है।
"गन्ने की कीमतों तो बढ़ाई ही, अब मंडी बेचने जा रहे हैं।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/Fg7rqZDytS
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 31, 2025
SIR में जुड़े जाति का अतिरिक्त कॉलम
SIR के दूसरे चरण को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि इतनी बड़ी प्रक्रिया में जाति पर एक अतिरिक्त कॉलम शामिल किया जाए। इससे जाति जनगणना कराने, बेहतर नीति निर्माण और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि सरकार हमारे सुझाव पर विचार करेगी और उसे लागू करेगी।
"जब SIR की इतनी बड़ी एक्सरसाइज हो रही है, तो SIR में एक कॉलम और बढ़ाया जाए जिससे जातीय जनगणना करी जा सके।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/fywaHWUZve
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 31, 2025
कानपुर के अखिलेश दुबे की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जितना भ्रष्टाचार इस सरकार में हो रहा है, उतना कभी नहीं हुआ। विकास दुबे की गाड़ी इसलिए पलटाई गई थी, कि कहीं सरकार न पलट जाए। अब अखिलेश दुबे को बचाया जा रहा है। जितना भ्रष्टाचार इस सरकार में है, उतना किसी सरकार में नहीं रहा। विश्वविद्यालय में किसे कुलपति बनाया जा रहा है, सभी को पता है।
"अखिलेश दुबे को इस डर से बचाए हुए हैं कि सच्चाई बाहर आ गई तो सरकार चली जाएगी।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/mGb4sfxSaL
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 31, 2025
भाजपा सरकार में इलाज कराना भगवान भरोसे
सपा मुखिया ने कहा कि सबसे अधिक असुरक्षित महिलाएं व बेटियां भाजपा सरकार में हैं। इस सरकार में दलित, पिछड़े मारे जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई बहुत काम नहीं हुआ। एंबुलेंस हम लोगों ने चलवाई थीं। सरकार आने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। आज जब भाजपा के बड़े नेताओं को इलाज कराना होता है तो सपा सरकार में बनवाए गए मेदांता में इलाज कराने जाते हैं। इस सरकार में इलाज कराना भगवान भरोसे है।
"आंकड़े जब हम देखते हैं तो सबसे असुरक्षित महिलाएं कहीं है तो उत्तर प्रदेश में है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/v3ZQ8khUt1
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 31, 2025
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि भाजपा की मूल पार्टी आरएसएस है। सरदार पटेल ने संघ पर बैन लगाया था। शर्तों पर संघ से बैन खत्म हुआ था। भाजपा हमें दूसरी चीजों में उलझाए है। अमेरिका और चीन के लिए बाजार बेचे डाल रहे हैं। कोई स्पेन बना रहा है तो कोई क्योटो। भाजपा नकारात्मकता फैला रही है। मेरठ में जो दुकानें गिराई जा रही हैं, उसका आदेश सपा सरकार में भी था। लेकिन, हमने नहीं गिराईं। भाजपा गिरा रही है।
"बीजेपी के नेताओं को जब अच्छा इलाज कराना होता है तो समाजवादी सरकार में बने मेदांता अस्पताल में जाते हैं। आने वाले समय में मैं भरोसा दिलाता हूं कि किसी भी गरीब परिवार के सदस्य को अपस्ताल भेजा जाएगा तो उसका फ्री इलाज होगा।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/KKN4NkaqnU
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 31, 2025
मुख्यमंत्री को नाम बदलने का पुराना शौक
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को नाम बदलने का पुराना शौक है। यदि आपको ओसामा बिन नाम पसंद नहीं था, तो एआई से पूछते इसका हिंदी नाम बताए। यदि वह हिंदी नाम शेर सिंह बताता तो वही कर देते। धरती पर यदि किसी के साथ सबसे भेदभाव हुआ है तो वह हैं दलित। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संघ पर बैन की बात कही है। हम उनसे सहमत हैं।
"ये जो भारतीय जनता पार्टी है, इसकी ओरिजिनल पार्टी है RSS, वहीं से निकले हैं ये। "
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/6upDEyiCks
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 31, 2025
उन्होंने कहा कि जैट जीपीटी की मानें तो आरएसएस ने ऐसा वातावरण पैदा किया, जिससे नाथू राम गोडसे ने गांधी जी की हत्या की। भाजपा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पार्टी है। मैं तेजस्वी से कहूंगा की अडानी का एक-एक रुपया वापस कर दें। 10 हजार युवाओं को नौकरी देने का शपथ पत्र लें।