उत्तर प्रदेश, राजनीति

गोरखपुर में चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, रेस्‍टोरेंट के बाथरूम में छिपे युवक की मौत

गोरखपुर में चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, रेस्‍टोरेंट के बाथरूम में छिपे युवक की मौत

गोरखपुर: जिले में चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। पहली मंजिल पर बने रेस्टोरेंट से शुरू हुई आग देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। बिल्डिंग आग का गोला बन गई। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग सड़कों पर आ गए। चीख-पुकार मच गई।

फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। रेस्क्यू में रेस्टोरेंट से एक शख्स की लाश बरामद हुई। उसकी पहचान हाउस गोंडा निवासी कीपिंग स्टाफ पुरुषोत्तम (55) के रूप में हुई। माना जा रहा है कि वह आग से बचने के लिए बाथरूम में छिप गया था। जहां दम घुटने से उनकी जान चली गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

घटना रामगढ़ताल इलाके में सुबह 5 बजे हुई। इलाका शहर के पॉश इलाकों में से एक है। चार मंजिला बिल्डिंग में दुकानें और रेस्टोरेंट था। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानों के अलावा फर्स्ट फ्लोर पर वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल था। बाकी सभी फ्लोर पर होटल के कमरे थे। आग की वजह से सब जलकर राख हो गया। फायर स्टेशन गोलघर की टीम के इंचार्ज शांतनू कुमार यादव ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *