UP Weather: पलटा मौसम, बढ़ी गलन; इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather: फिर बन रहे बारिश के आसार, जानिए क्या है आने वाले दिनों में मौसम का हाल

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। रविवार व सोमवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड के इलाके हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 23 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से शुरू हुई बूंदाबांदी का दायरा मंगलवार को बुदेलखंड, विंध्य क्षेत्र, प्रयागराज मंडल तक पहुंचेगा। प्रदेश में यह बदलाव 4 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद कोहरा छंटेगा और तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

यहां है ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

-इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

घना से बहुत घना कोहरा की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत।

Post Comment

You May Have Missed