उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से मिला 300 किग्रा RDX, AK-56 और कारतूस भी बरामद; आतंकी कनेक्शन का शक

फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से मिला 300 किग्रा RDX, AK-56 और कारतूस भी बरामद; आतंकी कनेक्शन का शक

फरीदाबाद: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर में छापेमारी के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लगभग 300 किलो RDX (विस्फोटक) बरामद किया है। इसके साथ ही AK-56 और कारतूस भी मिले हैं। डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।

आदिल से पूछताछ हो रही है। इसी में उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की। आदिल पहले अनंतनाग के GMC में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। डॉ. आदिल की निशानदेही पर 7 नवंबर को एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को पुलवामा (कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया था।

आदिल ने फरीदाबाद में कमरा लिया था

जानकारी के अनुसार, डॉ. आदिल अहमद ने फरीदाबाद में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था। पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 300 किलो आरडीएक्स, AK-56 राइफल, 5 लीटर केमिकल, 84 कारतूस और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल रखी हुई थीं। रेड के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

इस मामले में 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है। यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि आरडीएक्स एक अत्यंत शक्तिशाली विस्फोटक है और इसका बड़ी मात्रा में मिलना किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *