स्पोर्ट्स डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (05 नवंबर) को पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम से मुलाकात की। टीम की खिलाड़ियों ने उनको स्पेशल जर्सी गिफ्ट की, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने साइन किए थे। भारतीय टीम के साथ BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद रहे। बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने वाली प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर दिखीं। भारतीय टीम ने 2 नवंबर को DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर विमेंस वर्ल्ड कप जीता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर महिला विश्व कप चैंपियन टीम की मेज़बानी की। प्रधानमंत्री ने टीम को जीत के लिए बधाई दी और लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद टूर्नामेंट में उनकी शानदार वापसी की सराहना की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं, और अब जब वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, तो वे उनसे और ज़्यादा बार मिलना चाहती हैं।
मोदी को NAMO-1 नाम की जर्सी गिफ्ट की
भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री को एक स्पेशल जर्सी गिफ्ट की। इसमें NAMO-1 लिखा हुआ है। इस जर्सी में टीम की सभी खिलाड़ियों ने साइन किए थे। पीएम मोदी ने इसके बाद ट्रॉफी के साथ ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचवाई।
उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रेरित किया और वे सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आज लड़कियाँ सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और यह प्रधानमंत्री की बदौलत है। दीप्ति शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मिलने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थीं। उन्होंने 2017 में हुई अपनी मुलाक़ात को याद किया, जब प्रधानमंत्री ने उनसे कहा था कि वे कड़ी मेहनत करते रहें और तभी वे अपने सपने पूरे करेंगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि दीप्ति शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जय श्री राम लिखा है और उनके हाथ पर भगवान हनुमान का टैटू है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें शक्ति मिलती है।
हरमनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री से पूछा कि वह हमेशा वर्तमान में कैसे रहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा रहना उनके जीवन का हिस्सा और आदत बन गया है। प्रधानमंत्री ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हरलीन के मशहूर कैच को भी याद किया, जिसके बारे में उन्होंने उस समय सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे हरमनप्रीत ने फाइनल मैच के बाद गेंद पॉकेट में डाल दी थी। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि गेंद उनके पास आई और उन्होंने उसे अपने पास रख लिया। प्रधानमंत्री ने अमनजोत कौर के अब मशहूर हो चुके कैच के बारे में भी बताया, जो उन्होंने कई बार फंबल करने के बाद लिया था। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा फंबल है जिसे देखना उन्हें पसंद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कैच करते समय आपको गेंद दिख रही होगी, लेकिन कैच के बाद आपको ट्रॉफी दिख रही होगी। क्रांति गौड़ ने बताया कि कैसे उनके भाई प्रधानमंत्री के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जिस पर प्रधानमंत्री ने तुरंत उनसे मिलने का खुला निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने उनसे फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, खासकर देश भर की लड़कियों के लिए। उन्होंने मोटापे की बढ़ती समस्या पर चर्चा की और फिट रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनसे अपने स्कूलों में जाकर वहां के युवाओं को प्रेरित करने का भी आग्रह किया।
शाम 4:40 बजे PM आवास पहुंच गई थी भारतीय टीम
प्रधानमंत्री से मिलने के लिए भारतीय टीम शाम 4:40 PM आवास पहुंच गई थी। टीम एक दिन पहले दिल्ली पहुंची थी। ताज होटल में टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया था।
2017 में फाइनल हारने के बाद भी महिला टीम से मिले थे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 में भी भारतीय टीम से मुलाकात की थी। तब टीम फाइनल मैच हार गई थी।

खास टीमों से PM की खास मुलाकातें
- 4 जुलाई 2024- टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम से मिले। भारत ने साउथ अफ्रीका को ब्रिजटाउन में 7 रन से हराया था।
- 16 अगस्त 2024- पेरिस ओलिंपिक खेलकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मिले। भारत ने 6 मेडल जीते थे। एक सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज रहे।
- 12 सितंबर 2024- पैरा ओलिंपिक खेलकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मिले। इंडियन प्लेयर्स ने भारत ने 7 गोला, 9 सिल्वर और 13 बीन्ज सहित 29 मेडल जीते थे।
- 25 सितंबर 2024- घेस ओलिंपियाड जीतने वाली खिलाड़ियों से मुलाकात की। भारत ने डबल गोल्ड जीते, इंडिविजुअल कैटेगरी में भी 4 गोल्ड आए।
- 28 दिसंबर 2024- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने वाले डी गुकेश से मिले। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 75-6.5 से हराया।