उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Weather Update: फिर शुरू होगा बारिश का दौर, दो दिन जमकर बरसेंगे बादल; अलर्ट जारी

Weather Update: फिर शुरू होगा बारिश का दौर, दो दिन जमकर बरसेंगे बादल; अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड में गिरावट आई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अब सुबह और शाम के वक्त ही ठंड हो रही है। दिन में तेज धूप निकल आने से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। लोगों को अभी से ही दिन के समय में गर्मी का एहसास होने लगा है। एक बार फिर मौसम पलटी मारने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोत्र एक्टिव होगा।

17 और 18 फरवरी को बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 17 और 18 फरवरी (मंगलवार-बुधवार) को पश्चिमी हिमालयी इलाके में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होगी। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है।

मौसम में आएगा खासा बदलाव

आईएमडी के अनुसार, बादल गरजने और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ेंगी। इसके चलते मौसम में खासा बदलाव आने वाला है। दिन का तापमान भी गिर जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार (16 फरवरी) से शुरू हो जाएगा।

जानिए क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ?

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक मौसमी घटना है, जो मुख्य रूप से सर्दियों में उत्तर भारत, पाकिस्तान, नेपाल और हिमालय क्षेत्र में अचानक मौसम में बदलाव लाती है। यह एक तरह का कम दबाव वाला तूफान होता है, इससे तेज हवाएं चलती हैं और कई इलाकों में बारिश होने के आसार रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *