नई दिल्ली: संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार (09 दिसंबर) को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक हुई। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माला पहनाकर सम्मान किया गया। बैठक में पीएम ने कहा, मैं फालतू पेपरवर्क और 30-40 पेज के फॉर्म का कल्चर खत्म करना चाहता हूं। हमें नागरिकों के दरवाजे पर सर्विस देनी होगी, बार-बार डेटा जमा करने की जरूरत को खत्म करना होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिगो संकट पर कहा, लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें असुविधा नहीं होनी चाहिए। नियम और कानून अच्छे हैं, लेकिन सिस्टम को ठीक करने के लिए लोगों को परेशान करना सही नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुधार अर्थव्यवस्था में ही नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में होने चाहिए।
नीतीश कुमार की भी तारीफ
बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार जीत के शिल्पकार हैं। सरकार ने सेल्फ-सर्टिफिकेशन की इजाजत देकर नागरिकों पर भरोसा किया। इस बात पर जोर दिया कि यह भरोसा बिना किसी गलत इस्तेमाल के 10 साल से कामयाबी से काम कर रहा है। ईज ऑफ लाइफ और ईफ ऑफ डूइंग बिजनेस दोनों ही मोदी सरकार की प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अब पूरी तरह से ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ फेझ में है, जहां सुधार तेजी से और साफ इरादे से हो रहे हैं।सरकार के सुधार पूरी तरह से नागरिक-केंद्रित हैं, न कि सिर्फ आर्थिक या रेवेन्यू-केंद्रित। इसका लक्ष्य लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर करना है ताकि वे अपनी पूरी क्षमता तक बढ़ सकें।
संसदीय दल की बैठक के बाद नेताओं के बयान
#WATCH दिल्ली: JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने NDA संसदीय दल की बैठक पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को कहा कि लोगों से फीडबैक लें…उन्होंने बजट को लेकर भी बात की…बिहार की जीत के लिए उन्होंने पूरे NDA को बधाई दी…उन्होंने नीतीश कुमार की भी चर्चा की… pic.twitter.com/VhghEQUmzJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2025
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने कहा, "आज NDA संसदीय दल की बैठक में संसद में जो-जो चल रहा है उसके बारे में बात की गई। प्रधानमंत्री ने सबको प्रेरित किया और कहा कि सभी सांसदों का काम है कि जनता के साथ जुड़कर अच्छे से काम करें…जनता के सकारात्मक सुझावों को लेकर आएं…" pic.twitter.com/kMhKjC9ZHW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2025
#WATCH दिल्ली: NDA संसदीय दल की बैठक पर RLM सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "हर सत्र में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में NDA सांसदों की बैठक होती है। विशेष तौर पर यह बैठक इसलिए हुई क्योंकि बिहार का चुनाव हुआ था। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA को प्रचंड… pic.twitter.com/K62bFXS6Ay
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2025
11 दिसंबर को NDA सांसदों का डिनर
पीएम मोदी 11 दिसंबर को NDA के सभी सांसदों के लिए विशेष रात्रिभोज का आयोजन करने वाले हैं। इसका उद्देश्य सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल, समन्वय और संसद सत्र के दौरान साझा रणनीति तैयार करना बताया जा रहा है। इस डिनर में सरकार के विधायी एजेंडे, सेशन की प्राथमिकताओं और पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।