Vice President Election 2025 Updates in Hindi: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ, जिसमें एनडीए के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला था। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई। सीपी राधाकृष्णन को भारत का अगला उपराष्ट्रपति चुना गया है।
#WATCH | Delhi: Couting of votes for the Vice Presidential election begins.
NDA nominee and Maharashtra Governor C.P. Radhakrishnan faces the Opposition INDIA bloc’s nominee and former Supreme Court Judge B. Sudershan Reddy in this election. pic.twitter.com/ZYPPsR65ui
— ANI (@ANI) September 9, 2025
सीपी राधाकृष्णन चुने गए भारत के नए उपराष्ट्रपति
राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने घोषणा की कि एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को 452 मत मिले हैं। उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुधर्शन रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए हैं। बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में कुल 98 फीसदी मतदान हुआ है।
#WATCH | Delhi: PC Mody, Secretary-General, Rajya Sabha says, "NDA nominee and Maharashtra Governor C.P. Radhakrishnan got 452 first preference votes. He has been elected as the Vice President of India… Opposition's vice-presidential candidate Justice Sudershan Reddy secured… pic.twitter.com/hW7dUY0yfi
— ANI (@ANI) September 9, 2025