उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: प्रदेश में घने कोहरे का साया, इन 30 जिलों में अलर्ट

UP Weather: प्रदेश में घने कोहरे का साया, इन 30 जिलों में अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में शनिवार को तराई इलाकों समेत ज्यादातर जिलों में सुबह कोहरे का असर रहेगा। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तीस जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक कोहरे में बढ़ोतरी होगी और कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक से तीन फरवरी के बीच पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और कोहरे से राहत मिलेगी। चार फरवरी से तापमान में फिर हल्की गिरावट आने के आसार हैं।

यहां है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *