उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

UP News: बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 4-लेन हाईवे, महज डेढ़ घंटे पहुंच जाएंगे लखनऊ

UP News: बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 4-लेन हाईवे, महज डेढ़ घंटे पहुंच जाएंगे लखनऊ

UP News: बाराबंकी और बहराइच के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने बाराबंकी से बहराइच तक फोरलेन हाईवे बनाने की मंजूरी दे दी है. इससे लखनऊ और बहराइच का रास्ता सिर्फ डेढ़ घंटे का रह जाएगा. वहीं जाम के झाम से भी मुक्ति मिलेगी. दरअसल, पिछले कई सालों से जिस राष्ट्रीय राजमार्ग के चार लेन होने का इंतजार हो रहा था, अब खत्म होने वाला है. केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए. इसमें यूपी वालों के लिए एक बड़ी घोषणा की. दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बाराबंकी-बहराइच फोर लेन हाईवे का ऐलान किया. इससे जाम से तो लोगों को राहत मिलेगी ही, साथ ही साथ लखनऊ जाना भी आसान हो जाएगा.

बाराबंकी से बहराइच तक 102 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक फोरलेन हाईवे बनने जा रहा है. 6969.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हाईवे से लखनऊ से बहराइच की दूरी महज डेढ़ घंटे से भी कम समय में पूरी हो जाएगी. वर्तमान में यह दूरी तय करने में 3 से 4 घंटे लग जाते हैं, लेकिन नए हाईवे पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन खर्च और वाहनों का रखरखाव भी कम होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने यूपी वालों को बड़ा गिफ्ट दिया है. इस फोरलेन हाईवे पर 35 छोटे-बड़े पुल और 27 अंडरपास होंगे. पूरी तरह ऑटोमेटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और 50 से अधिक हाई-टेक कैमरे लगाए जाएंगे. इसके अलावा, पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस होगा. ऑटोमेटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के साथ 50 से ज्यादा कैमरे 24×7 निगरानी रखेंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सकेगी. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से बाराबंकी, बहराइच सहित पूरे अवध क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल मिलेगा. नेपाल सीमा के नजदीक होने के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *