उत्तर प्रदेश, राजनीति

राम मंदिर पर ध्‍वजारोहण की आ गई शुभ घड़ी, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा; कल पहुंचेंगे PM मोदी

राम मंदिर पर ध्‍वजारोहण की आ गई शुभ घड़ी, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा; कल पहुंचेंगे PM मोदी

अयोध्‍या: रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में मंगलवार (25 नवंबर) को ध्वजारोहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। वह दोपहर 12 से 12.30 बजे मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार की शाम ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए और मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन की तैयारियों को परखा। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा की गईं तैयारियों का भी जायजा लिया।

इसके बाद शाम को सीएम योगी ने हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

अयोध्‍यावासियों का अभिनंदन करते रामजन्‍मभूमि जाएंगे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्यावासियों का अभिनंदन करते हुए श्री रामजन्मभूमि मंदिर जाएंगे। इसके पहले सुबह करीब 10 बजे वह सप्त मंदिर जाएंगे। महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर में भी शीश झुकाएंगे। इसके बाद शेषावतार मंदिर भी जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे। इसके बाद राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे।

राम मंदिर पर ध्‍वजारोहण की आ गई शुभ घड़ी, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा; कल पहुंचेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे। यह आयोजन मार्ग शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी पर श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा।

राम मंदिर पर ध्‍वजारोहण की आ गई शुभ घड़ी, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा; कल पहुंचेंगे PM मोदी

फहराया जाने वाला झंडा 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण वाला होगा। इस पर भगवान सूर्य की तस्वीर छपी होगी। साथ ही कोविदारा पेड़ की तस्वीर के साथ ‘ॐ’ लिखा होगा।

राम मंदिर पर ध्‍वजारोहण की आ गई शुभ घड़ी, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा; कल पहुंचेंगे PM मोदी

झंडा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर आर्किटेक्चरल स्टाइल में बने शिखर पर फहराया जाएगा। जबकि, मंदिर के चारों ओर बना 800 मीटर का परकोटा मंदिर की आर्किटेक्चरल विविधता को दिखाता है।

राम मंदिर पर ध्‍वजारोहण की आ गई शुभ घड़ी, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा; कल पहुंचेंगे PM मोदी

मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण पर आधारित भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े प्रसंग बारीकी से 87 पत्थरों पर उकेरे गए हैं। घेरे की दीवारों पर भारतीय संस्कृति से जुड़े 79 कांस्य-ढाल वाले प्रसंग रखे गए हैं। दोपहर लगभग 1:30 बजे पीएम मोदी अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *