उत्तर प्रदेश, राजनीति

CM Yogi के बरेली दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन, आयोजन स्थल का लिया जायजा

CM Yogi के बरेली दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन, आयोजन स्थल का लिया जायजा

बरेली: उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 6 अगस्त को बरेली आने की संभावना है। ऐसे में उनके संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि सीएम के दौरे के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होना है, उनकी सूची तुरंत तैयार की जाए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का चयन कर लिया जाए, ताकि कार्यक्रम के दिन उन्हें लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने आयोजन स्थल पर विकास कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए।

CM Yogi के बरेली दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन, आयोजन स्थल का लिया जायजा

बरेली कॉलेज में होगा कार्यक्रम

बैठक के बाद डीएम और एसएसपी ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बरेली कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया, जहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संभावित है। वहां मंच निर्माण, वीआईपी बैठने की व्यवस्था, बिजली, सुरक्षा, चिकित्सा, सफाई समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *