नई दिल्ली: बैक-टु-बैक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से उत्तरखंड के चारों धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है। राज्य के सभी जिलों में बारिश हो जारी है। देहरादून में तापमान 6°गिर गया। वहीं, यूपी-राजस्थान सहित 20 राज्यों में बुधवार को आंधी और बारिश की संभावना है। 10 राज्यों में ओले गिर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। वहीं, हिमाचल के चंबा में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन पुल टूट गया। मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव हैं। इस वजह से 18 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। मंगलवार को 19 जिलों में बारिश हुई।
इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु।
तेज बारिश
हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और ओडिशा।
ओलावृष्टि
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़।
अगले दो दिन मौसम का हाल
08 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिहार, झारखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका।
09 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। असम-मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य और पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।