मनोरंजन, सोशल मीडिया

Salim Khan Health: अभी भी ICU में हैं सलीम खान, आमिर खान ने दिया हेल्थ अपडेट

Salim Khan Health: अभी भी ICU में हैं सलीम खान, आमिर खान ने दिया हेल्थ अपडेट

Salim Khan Health: सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब से फैंस सलीम खान के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.  वहीं अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने सलीम खान का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. दरअसल आमिर खान अस्पताल में सलीम खान से मिलने पहुंचे थे. सलमान खान के पिता का हाल-चाल लेने के बाद एक्टर ने मीडिया से बात की और बताया कि सलीम अभी भी ICU में हैं. हालांकि, आमिर ने सभी को भरोसा दिलाया कि सलीम साहब ठीक हो रहे हैं और जल्द ही घर लौट सकते हैं. आमिर खान ने कहा, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था. हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अच्छे हो जाएं. क्योंकि वो आईसीयू में थे इसलिए मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया. उनके परिवार के साथ मैं बैठा था. मुझे अलवीरा जी ने बताया कि उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है. हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि वो एक बार फिर घर आ जाएं.”

17 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं आमिर खान

बता दें कि सलीम खान 17 फरवरी से हॉस्पिटल में भर्ती हैं. जावेद अख्तर, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, राहुल रॉय, संगीता बिजलानी, अमृता अरोड़ा और दूसरे कई सेलिब्रिटिज सलीम खान से मिलने हॉस्पिटल गए थे।. जब से उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर फैली है, फैंस और पूरी फैमिली उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रही है. इससे पहले, सलीम खान का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने उनकी हेल्थ पर एक अपडेट शेयर किया था. उन्होंने मीडिया को बताया, “थोड़ा सा ब्रेन हैमरेज हुआ था. आज सुबह डीएसए नाम का एक प्रोसीजर किया गया, किसी सर्जरी की ज़रूरत नहीं पड़ी. वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. उम्मीद है, कल तक वह वेंटिलेटर से हट जाएंगे. उम्र को देखते हुए, ठीक होने में ज़्यादा समय लगेगा. वह ठीक हैं, उनकी हालत स्टेबल है… कुल मिलाकर, वह काफी अच्छा कर रहे हैं.” सलीम खान को वेंटिलेटर पर क्यों रखा गया था, यह बताते हुए उन्होंने कहा, “शुरुआती डायग्नोसिस और दवा के बाद, हमें लगा कि उन्हें आईसीयू केयर की ज़रूरत है. हमने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा क्योंकि हम कुछ जांच करना चाहते थे. उन्हें सेफगार्ड के तौर पर वेंटिलेटर पर रखा गया था ताकि उनकी हालत और खराब न हो.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *