उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, बिजनेस, राजनीति

संसद में राष्‍ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण: महाकुंभ हादसे पर जताया दु:ख; कहा- बनेंगे 3 करोड़ नए घर

संसद में राष्‍ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण: महाकुंभ हादसे पर जताया दु:ख; बनेंगे 3 करोड़ नए घर

नई दिल्‍ली: 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन को संबोधित कर रही हैं। उन्‍होंने अभिभाषण की शुरुआत महाकुंभ भगदड़ हादसे पर दु:ख व्यक्त किया। राष्‍ट्रपति ने कहा कि माननीय सदस्यों इस वक्त महाकुंभ भी चल रहा है। वहां हुए हादसे पर दु:ख प्रकट करती हूं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 70+ बुजुर्गों को आयुष्मान का फायदा मिला, छोटे कारोबारियों के लिए लोन लिमिट दोगुनी हुई। साथ ही 3 करोड़ नए घर का लक्ष्य जल्द पूरा होगा। सरकार 3 गुना तेज गति से काम कर रही है। आज देश बड़े फैसलों और नीतियों को असाधारण गति से लागू होते देख रहा है। महिलाओं, किसानों और युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता मिल रही है।

आवास, किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना से काफी लाभ मिला

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आवास के लिए हमने ठोस कदम उठाए हैं। पीएम आवास योजना को बढ़ाते हुए 3 करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे, 5 लाख 36 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्वामित्व योजना के तहत अब तक 2.25 करोड़ स्वामित्व कार्ड जारी किए। 70 लाख पिछले 6 महीने में लागू किए गए हैं। किसान सम्मान निधि के तहत 41 हजार करोड़ रुपए का भुगतान पिछले महीने किया गया है। आयुष्मान के अंतर्गत 70 और उससे ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को बीमा देने का फैसला लिया गया। छोटे उद्यमियों के लिए मुद्रा ऋण की सीमा 5 लाख से 10 लाख कर दी गई है।

पेपर लीक को रोकने के लिए नया कानून लागू हुआ

राष्‍ट्रपति ने कहा, छात्रों को उच्च शिक्षा में सहायता के लिए योजना शुरू की गई। 500 कंपनियों में इन्हें इंटर्नशिप भी दी जाएगी। पेपर लीक को रोकने के लिए नया कानून लागू किया गया है। सरकार ने ग्राम सड़क योजना के लिए 26 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। पिछले 6 माह में 17 वंदे भारत को जोड़ा गया है।

जनभागीदारी ही आर्थिक उन्नति का रोड मैप है

उन्‍होंने कहा, एक दशक के कार्यकाल में विकसित भारत की यात्रा नई ओर जाती है। जनभागीदारी ही आर्थिक उन्नति का रोड मैप है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटाइजेशन इसका आधार हैं। सेवा-सुशासन-समृद्धि-स्वाभिमान हमारे केंद्र में हैं। मेरी सरकार का मंत्र है सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास। इसी पर हम काम कर रहे हैं। मेरी अंत्योदय की भावना है, जिसके लिए मेरी सरकार संकल्पित रही है। गरीब को गरिमापूर्ण जीवन मिले, इसके लिए हम प्रयासरत हैं।

मेरी सरकार का मंत्र सबका साथ-सबका विकास

राष्‍ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार का मंत्र है सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास। इसी पर हम काम कर रहे हैं। मेरी अंत्योदय की भावना है, जिसके लिए मेरी सरकार संकल्पित रही है। गरीब को गरिमापूर्ण जीवन मिले, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त कर आज अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। इन्होंने न्यू मिडिल क्लास का ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जो नई ऊर्जा से भर रहा है। सरकारी कर्मचारियों के सम्मान के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के यूनिफाइड पेंशन के तहत 50 फीसदी निश्चित पेंशन देने का फैसला लिया गया है।

महिलाएं उद्यमी बन रहीं, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

उन्‍होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन के लिए लोकसभा-विधानसभा में आरक्षण हमारा अहम कदम है। 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को 9 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। 1.15 करोड़ से ज्यादा ऐसी लखपति दीदी बन गई हैं। ये महिलाएं उद्यमी के रूप में काम कर रही हैं।

डिजिटल टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, इनोवेशन में भारत आगे

द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 10 साल में देश के हर बड़ प्रयास का दायित्व युवाओं को उठाना पड़ा है। वो हर फील्ड में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं आगे बढ़ रही हैं। युवाओं को इंटर्नशिप से ग्राउंड पर काम करने का मौका मिल रहा है। 1.5 लाख स्टार्टअप हैं, स्किल इंडेक्स में भारत विश्व में दूसरे नंबर पर है। एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी अपनाने के भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। इनोवेशन इंडेक्स में भारत की पोजिशन आगे बढ़ी है।

विकसित भारत के लिए किसान, जवान, विज्ञान के साथ अनुसंधान का रोल

उन्‍होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए किसान, जवान, विज्ञान के साथ अनुसंधान का रोल है। 50 हजार करोड़ की लागत से नेशनल रिसर्च सेंटर बनाया गया है। 10 हजार करोड़ की लागत से विज्ञान और प्रोद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इंडिया एआई मिशन शुरू किया गया है।

सरकार ने छोटे उद्यमियों को रीढ़ माना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार ने छोटे उद्यमियों को रीढ़ माना। स्वरोजगार, ई-कॉमर्स, लोन और मुद्रा लोन का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचाया गया। वित्तीय सेवाओं को लोकतांत्रिक बना रहे हैं। लोन, क्रेडिट कार्ड, बीमा आसानी से मिल रहा है। रेहड़ी-पटरी वालों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया, स्वनिधि योजना का लाभ उन्हें मिल रहा है।

भारत टेक्नोलॉजी का ग्लोबल प्लेयर, यहां डिजी लॉकर और UPI जैसी सर्विस

उन्‍होंने कहा कि आज भारत टेक्नोलॉजी के रूप में अहम ग्लोबल प्लेयर है। भारत में 5 जी की शुरुआत इसका उदाहरण है। यूपीआई टेक्नोलॉजी की सफलता से प्रभावित हैं। 50 फीसदी से ज्यादा रियलटाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहा है। भारत में छोटे से छोटा दुकानदार इस सुविधा का लाभ उठा रहा है। बैंकिंग सेवाएं, यूपीआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 5 लाख से ज्यादा कॉमर्स सर्विस सेंटर में दर्जनों सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डीजी लॉकर से कहीं भी और कभी भी अपने अहम दस्तावेज दिखाने की व्यवस्था मिली।

10 साल में बुनियादी ढांचे का बजट पांच गुना बढ़ा

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर देश को नया आत्म विश्वास देता है। हमने कई माइल स्टोन खड़े किए हैं। 10 साल पहले बुनियादी ढांचे का बजट 2 लाख करोड़ था, अब यह 11 लाख करोड़ से ज्यादा है। डीप वाटर मेगा पोर्ट की बुनियाद रखी गई है। ये दुनिया का टॉप 10 पोर्ट में से एक होगा। उधमपुर, श्रीनगर-बारमुला रेल योजना पूरी हो गई है। देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेललाइन से जुड़ जाएगा। विश्व का सबसे ऊंचा ब्रिज, रेल केबल ब्रिज बनाया गया है।

मेट्रो नेटवर्क में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा देश

मेट्रो नेटवर्क के मामले में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया। देश में इलेक्ट्रिक बस चलाने के फैसला किया गया है। इससे रोजगार भी होगा। देश में 15 रोपवे प्रोजेक्ट की योजना पर काम हो रहा है। 2014 में दिल्ली एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 200 किमी था अब यह दोगुने से ज्यादा हो गया। पिछले 10 साल में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी हो गई। शहरी सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया, एनर्जी एफिशियंट बनाने का काम किया गया।

कैंसर दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त किया गया

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा, कैंसर मरीजों के लिए कैंसर दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। सर्वाइकल कैंसर के लिए 9 करोड़ महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जितना बल फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम किया, उतना ही सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम किया। अस्पताल, इलाज और सेवा के चलते परिवार का खर्च लगातार कम हो रहा है। एक लाख 75 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं।

मोटे अनाज की खरीद पर तीन गुना राशि खर्च हुई

किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाने और आय बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। 332 मिलियन टन अनाज उत्पादन हुआ। खरीब-रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी की है। मोटे अनाज की खरीद पर तीन गुना राशि खर्च की गई है। 109 उन्नत प्रजातियां किसानों को सौंपी गई हैं, अच्छी उपज के लिए। कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के दायरे को बढ़ावा मिलेगा। खाद्य तेलों और तेंदू उत्पादन को बढ़ाने का काम किया गया। प्राकृतिक खेती केलिए राष्ट्रीय मिशन चलाया जा रहा है।

मिशन मौसम से किसानों को फायदा हुआ

मौसम विज्ञान विभाग के 150 साल पूरे हुए। 2000 करोड़ की लागत से हमने मिशन मौसम शुरू किया है। किसानों को फायदा होगा। अंबेडकर के विजन पर चलते हुए सूखा ग्रस्त इलाकों में सिंचाई और पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए परियोजनाएं शुरू की गईं। 40 हजार करोड़ से ज्यादा केन-बेतवा लिंक परियोजना शुरू की गई।

दलित, वंचित और आदिवासी समाज को प्राथमिकता दी गई

राष्‍ट्रपति ने कहा कि आज देश के विकास में सबका साथ है इसलिए हम देश के सभी सामर्थ्य का अनुभव कर रहे हैं। इसका लाभ दलित, वंचित और आदिवासी समाज को मिल रहा है। जिस जनजातीय समाज की उपेक्षा होती रही, हमने उसके कल्याण को प्राथमिकता दी। 770 से ज्याद एकलव्य विद्यालयों में आदिवासी बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। 30 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। स्वास्थ्य के लिए 5 करोड़ व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *