उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

सरदार पटेल की 150वीं जयंती: PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि; 15 दिन चलेगा भारत पर्व

सरदार पटेल की 150वीं जयंती: PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि; 15 दिन चलेगा भारत पर्व

वडोदरा/नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (31 अक्‍टूबर) को केवडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वह गुजरात के नर्मदा जिले में एकता नगर के पास सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और लौह पुरुष को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली। परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अफसर कर रही हैं।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती: PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि; 15 दिन चलेगा भारत पर्व

इस परेड में BSF, CISF, ITBP, CRPF, और सीमा सुरक्षा बल समेत 16 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। परेड में ऑपरेशन सिंदूर में BSF के 16 पदक विजेता और CRPF के 5 शौर्य चक्र विजेता भी शामिल हुए हैं। परेड का नेतृत्व हेराल्डिंग टीम के 100 सदस्यों ने किया, जबकि 9 बैंड टुकड़ियां और 4 स्कूल बैंड ने परेड में परफॉर्म किया।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती: PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि; 15 दिन चलेगा भारत पर्व

गणतंत्र दिवस की तर्ज पर होगी परेड, 10 झांकियां होंगी

गुजरात के केवडिया में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की तरह ही राष्ट्रीय एकता परेड हो रही है। इसमें 10 झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें NDRF, NSG, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की झांकियां शामिल होंगी।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती: PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि; 15 दिन चलेगा भारत पर्व

इस दौरान वायुसेना की सूर्यकिरण टीम फ्लाई पास्ट करेगी। NSG का हेल मार्च, CRPF और गुजरात पुलिस की महिला विंग राइफल ड्रिल, BSF का डॉग शो और असम पुलिस का मोटरसाइकिल स्टंट शो भी होगा।

15 दिन चलेगा भारत पर्व

एकता नगर में 1 से 15 नवंबर तक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में भारत पर्व 2025 का आयोजन किया जाएगा। भारत पर्व के दौरान, भारत की समृद्ध विरासत और विविधता में एकता की भावना को प्रदर्शित करने वाले आयोजन होंगे। डैम व्यू पॉइंट 1 पर हर शाम दो राज्य अपनी सांस्कृतिक विशेषता से जुडे़ कार्यक्रम करेंगे।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती से जुड़े अपडेट्स

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर निगम मुरादाबाद ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इस दौड़ में भाग लिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में गुजरात, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी की झांकियां शामिल हैं, जो ‘विविधता में एकता’ विषय को दर्शा रही हैं ।

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टुकड़ी।

देशी नस्लों, रामपुर हाउंड्स और मुधोल हाउंड्स से युक्त BSF डॉग स्क्वायड ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने संचालन कौशल का प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय पुलिस श्वान प्रतियोगिता की विजेता, मुधोल हाउंड “रिया” परेड में श्वान दस्ते का नेतृत्व कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाई।

असम पुलिस के मोटरसाइकिल डेयरडेविल शो ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड देखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *