उत्तर प्रदेश, एजुकेशन, राजनीति

यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन हिंदी ने खिलाए चेहरे, बरेली में 92 हजार छात्रों ने दिया एग्‍जाम

यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन हिंदी ने खिलाए चेहरे, बरेली में 92 हजार छात्रों ने दिया एग्‍जाम

बरेली: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के पहले दिन बुधवार को बरेली सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा। जिले के 130 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 92 हजार परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर दिया। परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई।

छात्रों का कहना था कि पेपर उम्मीद से ज्यादा आसान रहा और वही सवाल पूछे गए जो उन्होंने साल भर तैयार किए थे। ‘आउट ऑफ सिलेबस’ जैसा कुछ न होने से बच्चों का कॉन्फिडेंस अगले पेपरों के लिए बढ़ गया है।

परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य किला

नकल रोकने के लिए प्रशासन ने इस बार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। बरेली को 7 जोन में बांटकर हर जोन पर एक मजिस्ट्रेट और कुल 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। डीआईओएस (DIOS) अजित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। कक्षों के साथ-साथ प्रश्नपत्रों के ‘स्ट्रांग रूम’ की भी डबल लेयर कैमरों से मॉनिटरिंग हो रही है, ताकि परिंदा भी पर न मार सके।

बरेली क्षेत्रीय कार्यालय में बने हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम से बरेली और मुरादाबाद मंडल के 9 जिलों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। बोर्ड ऑफिस के सेक्रेटरी मुन्ने अली के अनुसार, हर जिले के लिए एक विशेष ऑपरेटर तैनात है जो कंप्यूटर स्क्रीन पर सेंटरों की रीयल-टाइम गतिविधियों को ट्रैक कर रहा है। गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी चूक पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ सीधी वैधानिक कार्रवाई होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *