उत्तर प्रदेश, राजनीति

पहलगाम हमले के विरोध में आज मेरठ बंद, स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप और बाजार हर जगह सन्नाटा

पहलगाम हमले के विरोध में आज मेरठ बंद, स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप और बाजार हर जगह सन्नाटा

मेरठ: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को मेरठ बंद का आयोजन किया गया है। हिंदू समाज, सनातन संगठन, व्यापारी, उद्यमी और चिकित्सक संगठनों ने मेरठ बंद का पूर्ण समर्थन किया है। आज शहर के लगभग सभी बाजार और औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी। अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी।

बुढ़ाना गेट से कमिश्नरी चौराहा तक शांति मार्च निकाला जाएगा। व्यापारियों ने सुबह आठ बजे के बाद दूध, फल, सब्जी का वितरण नहीं करने का आह्वान किया है। कुछ शिक्षण संस्थानों ने भी अवकाश घोषित किया है। विद्या ग्लोबल,  तक्षशिला पब्लिक स्कूल शहीद कई शिक्षण संस्थानों के अध्यापक प्रदर्शन में शामिल हुए। अलग-अलग स्थान पर बच्चा पार्क से कमिश्नरी तक पुतले फूंके गए। हर तरफ ‘जय श्री राम’ के नारे गूंज रहे थे, युवाओं के हाथ में तिरंगे और सर पर केसरिया टोपी नजर आई।

इन्‍होंने भी दिया बंद को समर्थन

पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के दोनों अच्छा अजय गुप्ता नवीन गुप्ता पैनल, कमल दत्त शर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेई, अंकुर गोयल, महामंडलेश्वर नीलिमानंद , विनोद भारती सभी ने बंद को समर्थन दिया।

शहर में शुक्रवार सुबह से देर रात तक व्यापार संघ, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, आईएमए, आईआईए सहित अन्य 550 संगठन के सदस्यों ने लोगों से संपर्क कर बंद के लिए समर्थन मांगा। सुबह से रात तक सोशल मीडिया पर भी बंद में शामिल होने के संदेश दिए गए। आईएमए परिसर में सभी चिकित्सक एकत्रित हुए। उन्होंने बताया कि चिकित्सक, अस्पताल, एचबीआई, हेल्थ केयर वर्कर्स बंद का समर्थन करेंगे। ओपीडी सेवाएं पूर्ण रूप बंद रखी जाएंगी। वैकल्पिक सर्जरी स्थगित रहेगी।

दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

संयुक्त बंद और प्रदर्शन से जुड़े संदीप शर्मा ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही दूध, फल, सब्जी आदि का वितरण सुबह आठ बजे के बाद बंद कर दिया गया। उद्यमी, व्यापारी, चिकित्सक, प्रोफेशनल, शिक्षक, धर्म गुरु आदि सभी स्वेच्छा से आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। सभी की ओर से समर्थन पत्र भी प्राप्त हो गए हैं।

दिल्ली बंद का असर, 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

शुक्रवार को दिल्ली में बंद का भी स्थानीय कारोबार पर काफी असर पड़ा। दिल्ली से ही फल, सब्जियां, दवाएं, दूध, ड्राई फ्रूट, इलेक्ट्रोनिक्स, दवाएं, मोबाइल एसेसरीज सहित 90 फीसदी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई होती है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि शनिवार को मेरठ में बंद रहेगा। ऐसे में दिल्ली से शनिवार को भी सप्लाई बाधित रहेगी। संभावना है कि 100 करोड़ से अधिक का कारोबार दो दिन के लिए प्रभावित हो जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *