उत्तर प्रदेश, राजनीति

लखनऊ में 409 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 401 ने लिए सात फेरे; 8 मुस्लिम जोड़ों ने पढ़ा निकाह

लखनऊ में 409 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 401 ने लिए सात फेरे; 8 मुस्लिम जोड़ों ने पढ़ा निकाह

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाज कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को सामूहिक विवाह कराया गया। मंडप में 409 दूल्हा-दुल्हन को बायोमैट्रिक से एंट्री दी गई। इनमें से 401 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए और 8 मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। इस सामूहिक विवाह के लिए 100 पंडित और एक मौलवी बुलाए गए। इस दौरान समारोह में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने पहुंचकर विवाहितों को आशीर्वाद दिया।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम दूल्हा-दुल्हनों को गिफ्ट देने पहुंची है। टीम उन्हें गिफ्ट बॉक्स और आर्थिक मदद दे रही है। विभाग ने 10 हजार बाराती-घरातियों के लिए खाने का इंतजाम किया। खाना और पानी के क्षेत्रवार स्टॉल लगाए गए, जिस पर लोग प्रॉपर अपने क्षेत्र के स्टॉल पर गए। खाने में पूड़ी, सब्जी, चावल और पनीर परोसा गया। जब मंत्रोच्चार के बीच नवजोड़े आहुतियां दे रहे थे तो दूसरी तरफ हलवाई भोजन बना रहे थे।

लखनऊ में 409 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 401 ने लिए सात फेरे; 8 मुस्लिम जोड़ों ने पढ़ा निकाह

सीडीओ ने कहा- खाने-पीने की पूरी व्‍यवस्‍था रही

सीडीओ अजय जैन ने बताया कि पूरी तरह से यहां पर व्यवस्थाओं को सही तरीके किया गया है। लाइन लगवाकर बारातियों को खाना दिया जा रहा है। पानी के भी स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से रॉ मटेरियल और बने हुए खाने की जांच कराई गई। उसके बाद ही खाना परोसना शुरू किया गया। लोगों के उठने-बैठने, खाने की पूरी व्यवस्था की गई है।

अधिकारी बोले- जिसका जैसा रिवाज, वैसे ही शादी कराएंगे

जिला समाज कल्याण अधिकारी आंजनेय कुमार ने बताया कि सर्व धर्म समभाव की दृष्टि से यह समारोह कराया जा रहा है। जिसका जैसा रिवाज है, उसकी वैसे ही शादी कराई गई है। 401 जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज से और 8 मुस्लिम जोड़ों के लिए अलग से निकाह की व्यवस्था की गई। दुल्हन के लिए गिफ्ट पैक दिया जा रहा, जिसमें घर के जरूरत की सारी चीजें हैं। इनमें पायल-बिछिया, इस्त्री, साड़ियां, घड़ी, ट्रॉली बैग, बेड आदि सब दिया जा रहा है।

दुल्हन को क्या-क्या मिलेगा?

लखनऊ में 409 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 401 ने लिए सात फेरे; 8 मुस्लिम जोड़ों ने पढ़ा निकाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *