उत्तर प्रदेश, राजनीति

आंवला में ‘महाराणा प्रताप विशाल दौड़’ प्रतियोगिता का आयोजन, धावकों ने दिखाया उत्साह

आंवला में ‘महाराणा प्रताप विशाल दौड़’ प्रतियोगिता का आयोजन, धावकों ने दिखाया उत्साह

बरेली: आंवला के मझगवां विकासखंड के हाफिजगंज गांव में ‘महाराणा प्रताप विशाल दौड़’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण अंचल के धावकों ने हाफिजगंज की सड़कों पर उत्साह के साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर दो वर्गों में बांटा गया था, जिसमें 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1600 मीटर की दौड़ शामिल थी। 800 मीटर दौड़ में विवेक चौहान ने प्रथम, महेश ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह, 1600 मीटर की लंबी दूरी की दौड़ में सुनील राजपूत प्रथम, दिनेश मौर्य द्वितीय और कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के धावकों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आंवला में ‘महाराणा प्रताप विशाल दौड़’ प्रतियोगिता का आयोजन, धावकों ने दिखाया उत्साह

इन गांवों के धावकों ने लिया हिस्‍सा

इस प्रतियोगिता में आंवला, बिशारतगंज, जलालनगर, बीबनी, भजनई, गुलड़िया अखा, नकटपुर, हाफिजगंज और अनिरुद्धपुर सहित कई गांवों के धावकों ने हिस्सा लिया। अनिकेत भदोरिया ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया और सभी खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अनिकेत भदोरिया ने बताया कि इस बार महाराणा प्रताप विशाल दौड़ का आयोजन किया गया है और भविष्य में दंगल, वॉलीबॉल तथा अन्य खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र के नौजवान आगे बढ़ें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *