नई दिल्ली: अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार (01 मार्च) को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा के पास भी ब्लास्ट हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है।
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- ‘यहां हर घंटे हालात और डरावने होते जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर जहां हम ठहरे थे, उसके करीब विस्फोट हुआ। हम वहां से भागे।’ सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में हैं। उन्होंने X पोस्ट में पीएम मोदी से मदद मांगी है।
खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन
इधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 घंटे से यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी।
दिल्ली में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने दिल्ली में यात्रियों की मदद के लिए 24*7 कॉल सेंटर एक्टिव किया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
Baramulla, Jammu and Kashmir: Protests erupt in Hanjiwera following Iran's Supreme Leader Ayatollah Khamenei's killing in a US-Israel strike pic.twitter.com/o6hTrFinP6
— IANS (@ians_india) March 1, 2026
कई देशों का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद
ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे दुनियाभर की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। भारत ने भी घोषणा की है कि लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए उसकी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। DGCA ने भी एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है।
यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी एयरलाइंस से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है। UAE, कतर, बहरीन और कुवैत ने कुछ समय के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे एयरलाइंस को सावधानी के तौर पर सर्विस कैंसिल, रीरूट या सस्पेंड करनी पड़ीं।
एयर इंडिया की 50 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द
मिडिल ईस्ट में जारी संकट और कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के चलते एयर इंडिया ने रविवार के लिए 22 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 50 विदेशी उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। नगर विमानन मंत्रालय के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण 1 मार्च को भारतीय एयरलाइंस की 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की आशंका है।
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से बदलती स्थिति की करीबी निगरानी और आकलन के बाद निर्धारित उड़ानों में और कटौती करने का फैसला लिया गया है। INDIGO ने कहा है कि मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का उपयोग करने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन 2 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे (IST) तक बढ़ा दिया गया है।
आज रद्द की गई एयर इंडिया की उड़ानें
मुंबई–लंदन (AI131 / AI130)
दिल्ली–बर्मिंघम (AI113 / AI118)
दिल्ली–एम्स्टर्डम (AI155 / AI156)
दिल्ली–ज्यूरिख (AI151 / AI152)
दिल्ली–मिलान (AI137 / AI138)
दिल्ली–विएना (AI153 / AI154)
बेंगलुरु–लंदन (हीथ्रो) (AI133 / AI132)
दिल्ली–कोपेनहेगन (AI157 / AI158)
दिल्ली–लंदन (हीथ्रो) (AI2017 / AI2018)
दिल्ली–लंदन (हीथ्रो) (AI2015 / AI2016)
दिल्ली–फ्रैंकफर्ट (AI2029 / AI2030)
एयर इंडिया बोला– हम नजर रख रहे हैं
28 फरवरी को एयर इंडिया ने कहा था कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया।

एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया था। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है।
सिंधु ने लिखा– दुबई में स्थिति भयावह है
पीवी सिंधु ने X पोस्ट में लिखा- यह भयावह स्थिति लगातार बनी हुई है और हालात हर घंटे के साथ और डरावने होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले एयरपोर्ट पर जहां हम ठहरे हुए थे, उसके करीब एक विस्फोट हुआ। मेरे कोच धुएं और मलबे के सबसे नजदीक थे, इसलिए उन्हें तुरंत वहां से बाहर भागना पड़ा। वह हम सभी के लिए बेहद तनावपूर्ण और डराने वाला पल था। अब हम सभी सुरक्षित हैं और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ तथा दुबई प्रशासन की मदद से हमें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
The ordeal continues to unfold, and the situation is becoming more frightening by the hour.
A few hours ago, there was an explosion close to where we were holed up at the airport. My coach had to quickly run out of the area as he was closest to the smoke and debris. It was an… https://t.co/ZdNtuALk0P
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) March 1, 2026
जम्मू-कश्मीर CM ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर के कई इलाके में शिया समुदाय विरोध प्रदर्शन कर रहा है। श्रीनगर के लाल चौक पर भी हंगामा हो रहा है। राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को ऐसी किसी भी गतिविधि से बचना चाहिए, जिससे तनाव या अशांति की स्थिति पैदा हो सकती है। सभी लोग सौहार्द-भाईचारे बनाए रखें।
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि ईरान में रह रहे जम्मू-कश्मीर के निवासियों, विशेषकर वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों की सुरक्षा तय की जा सके।
महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे
इजराइल-ईरान जंग के कारण मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बाधित है। इसके कारण पुणे और मुंबई एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। शनिवार दोपहर से लेकर रविवार सुबह तक उन्हें फ्लाइट नहीं मिल सकी है।
Pune, Maharashtra: Following the Iran-Israel conflict, all international flights from Pune Airport have been canceled today. pic.twitter.com/ttBxkckVwo
— IANS (@ians_india) March 1, 2026
VIDEO | Passengers stranded at airport in Mumbai as Middle East situation triggers flight disruptions and cancellations.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/PpHV5hkMYj
— Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2026
लखनऊ में शिया धर्मगुरू में खामेनेई की मौत पर दु:ख जताया
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने खामेनेई की मौत पर कहा कि यह सदी के सबसे दुखद शब्दों में से हैं कि इतनी महान हस्ती, जिसने हमेशा दबे-कुचले लोगों के लिए आवाज उठाई, वह चला गया। वह कभी किसी से नहीं डरा, यहां तक कि सबसे बड़ी ताकतों से भी नहीं। यहां तक कि सबसे बड़ी सुपरपावर ने भी उसे झुकाने की कोशिश की, लेकिन उसने कभी अपना सिर नहीं झुकाया। इसीलिए सब उसे दुश्मन की तरह देखते थे। वे चाहते थे कि यह आवाज दबा दी जाए और खत्म हो जाए, ताकि वे आजादी से जुल्म कर सकें, लूट सकें और लोगों को गुलाम बना सकें।
भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन के ऐलान के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को बहुत सावधानी बरतने और चौकन्ना रहने की सलाह दी। ईरान में भारतीय एंबेसी ने एक एडवाइजरी में उस देश में भारतीय नागरिकों से गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने और घर के अंदर रहने की अपील की।
जनवरी में ऑफिशियल डेटा के अनुसार, ईरान में स्टूडेंट्स सहित 10,000 से ज्यादा भारतीय रह रहे है। वहीं, इजराइल में 41,000 से ज्यादा भारतीय रहते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए।