स्पोर्ट्स डेस्क: अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार (03 अक्टूबर) को तीन भारतीय बल्लेबाजों केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। तीनों बल्लेबाजों ने अपने शतक को अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। राहुल ने सीटी बजाई, जडेजा ने बैट को तलवार की तरह घुमाया तो वहीं ध्रुव जुरेल ने शतक लगाकर इंडियन आर्मी को सैल्यूट किया।
टीम इंडिया ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए हैं। टीम ने वेस्टइंडीज पर 286 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट हुई थी।
बतौर कप्तान गिल की भारत में पहली हाफ सेंचुरी
बतौर कप्तान शुभमन गिल भारत में पहला मैच खेल रहे हैं। गिल ने भारत की पहली पारी में 50 रन बनाए। यह कप्तान के रूप में गिल की देश में पहली फिफ्टी है। उन्होंने 56वें ओवर में खारी पियर की आखिरी बॉल पर एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में भी उनकी पहली हाफ सेंचुरी रही।
Stamping his authority! 😤@ShubmanGill scores his first Test fifty against West Indies as #TeamIndia take the lead. 🇮🇳
Catch the LIVE action ➡ https://t.co/JFWO3nYmj8#INDvWI 1st Test, Day 2 👉 LIVE NOW on Star Sports & JioHotstar pic.twitter.com/3d3wNvyqqV
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 3, 2025
राहुल ने सीटी बजाकर सेंचुरी सेलिब्रेट की
केएल राहुल ने भारतीय पारी के 65वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का 11वां और भारत में दूसरा शतक है। उन्होंने 2016 के बाद से घर पर एक भी सेंचुरी नहीं लगाई थी। राहुल ने शतक पूरा करने के बाद पहले हेलमेट पर लगे तिरंगे को चूमा और फिर सीटी बजाई। राहुल ने ये जश्न अपनी बेटी को समर्पित किया है। उनकी बेटी इवारा इसी साल 24 मार्च को पैदा हुई थी।
ध्रुव जुरेल ने भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया
ध्रुव जुरेल ने 71वें ओवर में भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया। रोस्टन चेज की बैक ऑफ लेंथ बॉल पर ध्रुव जुरेल बैकफुट पर गए और मिडविकेट के ऊपर शानदार छक्का लगाया।
जडेजा का सेंचुरी के बाद सोर्ड सेलिब्रेशन
रवींद्र जडेजा ने जोमेल वारिकन की बॉल पर सिंगल लेने के साथ 168 बॉल पर अपनी सेंचुरी पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपने बैट को तलवार की तरह लहराया और सोर्ड सेलिब्रेशन किया। जडेजा अक्सर फिफ्टी या सेंचुरी पूरी करने पर इसी तरह सोर्ड सेलिब्रेशन करते हैं।
Jadeja comes through with a classy half-century! 🎯
The all-round maestro shows why he’s the backbone of #TeamIndia. 💪
Catch the LIVE action ➡ https://t.co/JFWO3nYmj8#INDvWI 1st Test, Day 2 👉 LIVE NOW on Star Sports & JioHotstar pic.twitter.com/udib3oIF9Y
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 3, 2025
जुरेल ने सेंचुरी इंडियन आर्मी को डेडिकेट की
भारतीय पारी के 116वें ओवर में ध्रुव जुरेल ने पहली टेस्ट सेंचुरी पूरी की। उन्होंने रोस्टन चेज के ओवर की आखिरी बॉल पर चौका लगाया और शतक पूरा किया। सेंचुरी लगाने के बाद जुरेल ने आर्मी स्टाइल में सेंचुरी इंडियन आर्मी को डिडकेट की।
Bat raised, crowd in awe! 🔥#DhruvJurel turns patience into power with a maiden century to cherish. 🙌🏟️
Catch the LIVE action ➡ https://t.co/h0R35hkqVH#INDvWI 1st Test, Day 2 👉 LIVE NOW on Star Sports & JioHotstar pic.twitter.com/DCDhvwb1yZ
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 3, 2025
ध्रुव ने अपने बल्ले को आर्मी जवान की राइफल बना दिया और फिर सैल्यूट भी किया। जुरेल के पिता नेम चंद भारतीय सेना से रिटायर हवलदार हैं। जुरेल 125 रन बनाकर आउट हुए।