उत्तर प्रदेश, राजनीति

मेरठ में महिला दरोगा की कपल से बदसलूकी, मुंह में यूरिन करने की धमकी; SSP ने किया लाइनहाजिर

मेरठ में महिला दरोगा की कपल से बदसलूकी, मुंह में यूरिन करने की धमकी; SSP ने किया लाइनहाजिर

अलीगढ़/मेरठ: मेरठ में महिला दरोगा ने अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए कार में बैठे कपल से गाली-गलौज और मारपीट की। धमकी देते हुए कहा, “पुलिस की वर्दी पहन के खड़ी हूं, दरोगा हूं मैं, मुंह में यूरिन कर दूंगी। गाड़ी नहीं हटाई तो बेल्ट से पीटूंगी।” मामले का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी अलीगढ़ ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

मामला मेरठ के आबूलेन मार्केट में रविवार शाम सात बजे का है, लेकिन वीडियो सोमवार शाम सामने आया। मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जांच की तो पता चला कि दरोगा रत्ना राठी अलीगढ़ के महुआ थाने में तैनात है। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हुई।

जांच में सामने आई महिला दरोगा की गलती

पुलिस जांच में सामने आया है कि दरोगा सरकारी काम का बहाना बनाकर मुजफ्फरनगर गई थी, लेकिन दोस्तों के साथ मेरठ के आबूलेन मार्केट में शॉपिंग करने पहुंच गई। मार्केट में उसकी कार जाम में फंस गई थी। गाड़ी के सामने एक अन्य कार खड़ी थी। यह देखकर महिला भड़क गई। उसने पहले कार में बैठे-बैठे गालियां दीं, फिर उतरकर कार सवार कपल के साथ अभद्रता और मारपीट की। जिस आई-20 कार में महिला दरोगा सवार थी, उस पर 14 चालान हैं, जिनकी कुल राशि 43,782 रुपये है।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में देख सकते हैं कि दरोगा रत्ना राठी अपनी कार से बाहर निकलीं और सामने खड़ी कार का दरवाजा खोला। कार सवार युवक के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। महिला दरोगा ने युवक से कहा, “गाड़ी नहीं हटाई तो बेल्ट से पीटूंगी। मुंह में यूरिन कर दूंगी।”

जब युवक के साथ बैठी महिला ने रोकने की कोशिश की, तो दरोगा ने उसके साथ भी अभद्रता की। गालियां भी दीं। इसके बाद दरोगा ने कार सवार व्यक्ति के साथ मारपीट की और विरोध करने पर बेल्ट से पीटने तथा जेल भेजने की धमकी दी। सड़क पर हंगामा होता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ राहगीरों ने दरोगा को समझाने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी दरोगा ने बदसलूकी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *