उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति

दिल्‍ली-हिमाचल समेत सात राज्यों में गिर सकते हैं ओले, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

दिल्‍ली-हिमाचल समेत सात राज्यों में गिर सकते हैं ओले, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

नई दिल्‍ली: हिमाचल प्रदेश, दिल्‍ली, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान सहित सात राज्यों में रविवार (29 मार्च) को ओले गिरने की संभावना है। राजस्थान में 31 मार्च तक बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी में शनिवार को ओले गिरे। प्रयागराज और वाराणसी में बारिश हुई। प्रतापगढ़ में आंधी से एक पोल उखड़कर खड़ी कार पर जा गिरा।

मध्य प्रदेश में 29 मार्च से आंधी-बारिश का एक मजबूत सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। इसका असर करीब 3 दिन तक रहेगा। भोपाल, उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट है। बिहार के पटना समेत 5 जिलों में शनिवार को आंधी-बारिश हुई। उधर, जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। बांदीपोरा-गुरेज सड़क को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

राज्यों में मौसम का हाल

आंधी-तूफान: तमिलनाडु

ओलावृष्टि-बारिश: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

अगले दो दिन मौसम का हाल

30-31 मार्च: मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 31 मार्च को बंगाल, सिक्किम और बिहार में आंधी आने की संभावना है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *