उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

धार में रखी ‘पीएम मित्र पार्क’ की आधारशिला, PM मोदी बोले- हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगाएं, GST कटौती का फायदा उठाएं

धार में रखी ‘पीएम मित्र पार्क’ की आधारशिला, PM मोदी बोले- हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगाएं, GST कटौती का फायदा उठाएं

धार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार (17 सितंबर) को मध्‍यप्रेश के धार में बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में ‘पीएम मित्र पार्क’ की आधारशिला रखी। साथ ही राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की। उन्‍होंने कहा कि ये नया भारत है। ये परमाणु धमकी से नहीं डरता। हम घर में घुसकर मारते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। धार की धरती पराक्रम की धरती है। मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था।

धार में रखी ‘पीएम मित्र पार्क’ की आधारशिला, PM मोदी बोले- हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगाएं, GST कटौती का फायदा उठाएं

धार की धरती पराक्रम की धरती रही है

पीएम मोदी ने कहा कि आज कौशल और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। मैं उनको नमन करता हूं। अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों-बहनों को भी प्रणाम करता हूं। धार की धरती पराक्रम और प्रेरणा की धरती रही है। मोदी ने कहा- आप जितनी भी दूर हों आपके दिन की बात मैं समझ लेता हूं। यह सुनकर भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। मोदी ने कहा कि महर्षि दधिचि का त्याग हमें मानवता की सेवा के संकल्प की प्रेरणा देता है।

उन्‍होंने कहा, मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था। वे चाहते थे कि देश गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आगे बढ़े। आज इसी प्रेरणा से भारत के 140 करोड़ लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत की इस यात्रा 4 स्तंभ है। नारी शक्ति, गरीब, युवा और किसान।

आज से  स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार महाअभियान शुरू हो रहा

प्रधानमंत्री ने कहा, यहां से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एक महाअभियान का आरंभ हो रहा है। देशभर में अलग-अलग चरणों में आदिसेवा पर्व की गूंज पहले से सुनाई दे रही है। आज से इसका मध्य प्रदेश संस्करण शुरू हो रहा है। यह अभियान धार समेत मध्य प्रदेश के जनजातीय समाज से जोड़ने का सेतु बनेगा।

उन्होंने कहा, विश्वकर्मा जयंती यानी से आज से बड़ी औद्योगिक शुरुआत होने जा रही है। भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को ऊर्जा मिलेगी। देशभर के लाखों किसान इस समय जुड़े हैं। टेक्सटाइल पार्क से लोगों को बड़ी संख्या से रोजगार मिलेगा।

धार में रखी ‘पीएम मित्र पार्क’ की आधारशिला, PM मोदी बोले- हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगाएं, GST कटौती का फायदा उठाएं

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार मांओं-बहनों को समर्पित

मोदी ने कहा कि हम सब देखते हैं कि मां ठीक रहती है तो सब ठीक रहता है। मां अगर बीमार होती है तो सारी व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार मांओं-बहनों को समर्पित है। एक भी महिला जानकारी या संसाधनों के अभाव में गंभीर बीमारी का शिकार न हो। ऐसी कई बीमारियां होती हैं जो चुपचाप आती हैं और धीरे-धीरे बड़ी बन जाती हैं। ऐसी बीमारियां, जिनका महिलाओं में खतरा ज्यादा होता है। इन बीमारियों को शुरुआती दौर में ही पकड़ना जरूरी है। इसलिए अभियान के तहत इन सब बीमारियों की जांच की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि देशभर की मांओं-बहनों ने मुझे बहुत कुछ दिया है। आपका रक्षा कवच ही सबसे बड़ा है। मांएं-बहनें मुझे आशीर्वाद देती रही हैं। आज विश्वकर्मा जयंती पर मैं आपसे कुछ मांगने आया हूं। मैं आपसे यही मांगता हूं कि संकोच किए बिना इन कैंप में जाकर जांच जरूर कराएं। एक बेटे के नाते, एक भाई के नाते मैं आपसे इतना तो मांग सकता हूं न।

मांओं-बहनों-बेटियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा, महिलाएं-बहनें हमेशा घर की चिंता में लगी रहती हैं। थोड़ा समय अपने लिए भी निकालिए। इन कैंपों में जाइए। लाखों कैंप लगने वाले हैं। अपने क्षेत्र की बाकी महिलाओं को भी ये जरूरी जानकारी जरूर पहुंचाइए।

कहिएगा कि आपका बेटा, भाई धार आया था। हमें संकल्प लेना है कि कोई मां छूट न जाए। कोई बेटी पीछे न रह जाए। मांओं-बहनों-बेटियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। आज से हम 8वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत कर रहे हैं।

17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाना शुरू

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज, 17 सितम्बर, एक और ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन देश ने सरदार पटेल की लोहे जैसी मजबूत इच्छाशक्ति को देखा। भारतीय सेना ने हैदराबाद को मुक्त कराया और उसके अधिकारों की रक्षा की। दशकों बीत गए, लेकिन इस उपलब्धि का कोई उत्सव नहीं मनाया गया। लेकिन हमारी सरकार ने इस घटना को अमर बना दिया। हमने इस दिन को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाना शुरू किया…।

आज मध्य प्रदेश की धरती से एक और अभियान शुरू कर रहा हूं। सिकल सेल एनीमिया बड़ा संकट है। हमारी सरकार आदिवासी भाई-बहनों को बचाने के लिए मिशन चला रही है। इसकी शुरुआत 2023 में शहडोल से की थी। आज मध्य प्रदेश में ही सिकल सेल स्क्रीनिंग का 1करोड़वां कार्ड वितरित किया है।

देश में बना सामान खरीदें, ये विकसित भारत के लिए जरूरी

प्रधानमंत्री ने कहा, आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए। उसमें पसीना किसी देशवासी का होना चाहिए। आप भी देश के लिए मेरी मदद कीजिए। मुझे 2047 विकसित भारत बनाकर रहना है। उसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से जाता है। आप जो भी बेचें, वह देश में ही बना होना चाहिए। महात्मा गांधी ने स्वदेशी को आजादी का आंदोलन बनाया था। हमें इसे विकसित भारत के लिए जरूरी बनाना है। हम दिवाली की मूर्तियां, सजावट का सामान, टीवी-फ्रिज खरीदते समय देखें कि ये देश में बना है कि नहीं।

पीएम ने कहा, जब 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से GST की दरें कम हो रही हैं, तब स्वदेशी चीजें खरीदकर इसका फायदा उठाना है। हर दुकान पर बोर्ड हो- गर्व से कहो- ये स्वदेशी है। उन्होंने लोगों से नारा लगवाया कि- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है।

दुनिया के बाजार में मेरे धार का नाम भी चमकेगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- धार के पीएम मित्र पार्क में बुनाई के लिए जरूरी सामान जैसे– कपास और रेशम आसानी से उपलब्ध होगा, क्वालिटी चेक आसान होगी, मार्केट तक पहुंच बढ़ेगी, यहां स्पीनिंग होगी, प्रोसेसिंग होगी और यहीं से निर्यात होगा। दुनिया के बाजार में मेरे धार का नाम भी चमकेगा। हमारी सरकार 5 एफ विजन पर काम कर रही है।

5F की थीम पर काम करेगा पीएम मित्र पार्क

  • FARM- कपास उत्पादक किसान खेत से सीधे कपास लाकर कंपनियों को बेच सकेंगे।
  • Fiber- कपास की जिनिंग यानी साफ-सफाई और धागा बनाया जाएगा।
  • Factory- कॉटन की स्पिनिंग, निटिंग की जाएगी, फैक्ट्री में कपास से अलग किया जाएगा।
  • Fashion- कपड़ों की डिजाइनिंग, गारमेंटिंग से जुडे जॉब वर्क जैसे बटन लगाने जैसे काम होंगे।
  • FOREIGN- फैक्ट्री में तैयार हुए कपड़ों की पैकेजिंग के बाद यहां से सीधे विदेशों में एक्सपोर्ट होंगे।

सीएम मोहन यादव बोले- पीएम ने कर दिया मोदी है तो मुमकिन है

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश किसानों की ट्रेडिशनल फसल कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से निर्यात के लिए विश्व का मार्केट खोलने की अद्वितीय जगह बन रहा है। उन्‍होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति से विश्व को नए भारत के रूप में परिचय कराया है। दुनिया आश्चर्य में डूबी है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, जम्मू-कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा पुल और आजादी के 78 साल बाद मिजोरम में ट्रेन पहुंची है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- पीएम मोदी ने मोदी हे तो मुमकिन है करके दिखाया है। उनके नेतृत्व ने भारत की काया पलट दी है। निमाड़ और मालवा अंचल में आज पीएम मित्रा पार्क के जरिए बड़ा मार्केट बन रहा है। इसकी नींव रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री ने पीएम मित्र पार्क के मॉडल देखा

धार के जिस भैंसोला गांव का चयन पीएम मित्रा पार्क के लिए किया गया है, वह रेल नेटवर्क, हवाई नेटवर्क, हाईवे और पोर्ट से जुड़ा हुआ है। यहां से इंदौर एयरपोर्ट मात्र सवा घंटे और 4 लेन हाईवे सिर्फ आधा घंटे की दूरी पर है। मोदी ने पीएम मित्रा पार्क के मॉडल का अवलोकन किया। यहां तैयार गारमेंट्स को विदेश में सीधे एक्सपोर्ट करने के लिए गुजरात के कांडला पोर्ट मात्र 12 घंटे में पहुंचा जा सकता है। इस पार्क से मालवा-निमाड़ के कॉटन उत्पादक किसानों को फायदा होगा। इसमें तीन लाख लोगों को रोजगार मिलने का दावा भी किया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *