Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म को रिलीज हुए अभी महज दो ही दिन हुए हैं. इस फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज इसी से पता चलता है कि रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. वहीं सोशल मीडिया भी फिल्म की तारीफों से भरा पड़ा है. इसी बीच अब लोगों के रिएक्शन और सोशल मीडिया पर तारीफ पाने के बाद निर्देशक आदित्य धर ने अपना पहला रिएक्शन दिया है. उनके इस रिएक्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आदित्य धर का पहला रिएक्शन
‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद आदित्य धर का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सभी का उनके ऊपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद किया है. उन्होंने एक- एक शख्स, पूरी कास्ट और टीम को धन्यवाद कहा. जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आदित्य कह रहे हैं, ‘इस फिल्म के लिए सभी ने पूरा दिल और जान लगा दी है. मुझे मिल रही प्रतिक्रिया से मैं सचमुच ओवरवेल्म्ड (अभिभूत) हूं. चाहे जो भी खबरें आ रही हों और जो भी डीटेलिंग सामने आ रही हों. मैं सभी के रिस्पॉन्स देखकर बहुत खुश और इमोशनल हूं.’
🚨 Aditya Dhar on the Massive Response to Dhurandhar: The Revenge
Everyone has given their heart and soul to this film, I’m genuinely overwhelmed by the response with whatever the news is coming and whatever peak detailing things are happening.😭👌🏻
But I genuinely want to thank… pic.twitter.com/0R5IEs2W9A
— Rohan💫 (@rohann__45) March 20, 2026